{"_id":"68f93964ea9c0aca6b014c5b","slug":"ranji-trophy-odisha-and-uttar-pradesh-teams-will-test-their-preparations-at-green-park-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133663-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी : ग्रीनपार्क में तैयारियों को परखने के लिए आज उतरेंगी ओडिशा व यूपी की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी : ग्रीनपार्क में तैयारियों को परखने के लिए आज उतरेंगी ओडिशा व यूपी की टीमें
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले दूसरे रणजी मैच के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की टीमें शहर पहुंचीं। गुरुवार से दोनों टीमें मैदान पर अभ्यास कर पिच को परखेंगी।
उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले ड्रा हुए मैच में रिंकू सिंह की 165 रनों की शानदार पारी की बदौलत बढ़त हासिल करते हुए तीन अंक पाए थे। अब टीम का लक्ष्य जीत के साथ छह अंक हासिल करना रहेगा, ताकि अंक तालिका में उसका स्थान शीर्ष पर रहे।
दोनों टीमें 23 और 24 अक्तूबर को नेट प्रैक्टिस करेंगी। गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे से यूपी की टीम अभ्यास सत्र के लिए उतरेगी जबकि दोपहर में ओडिशा की टीम पिच को परखेगी। यूपी टीम के कोच अरविंद कपूर ने बताया कि अभ्यास सत्र में इस बार बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी और आर्यन जुयाल का प्रदर्शन टीम के लिए संतोषजनक रहा है। नेट्स में विप्रराज और प्रशांतवीर की बल्लेबाजी पर फोकस रहेगा। वहीं करन शर्मा और रिंकू सिंह को भी गेंदबाजी का अभ्यास करवाया जाएगा।
पिच की स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम एकादश का निर्णय लिया जाएगा। कोच ने संकेत दिए कि प्रशांतवीर को अतिरिक्त स्पिनर के रूप में मौका मिल सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी के लिए आकिब खान, शिवम मावी और कुनाल त्यागी को भी शामिल किया जा सकता है।