फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rani was the fastest runner in the 50, 100 and 200 meter races.

Kanpur News: 50, 100 व 200 मीटर की दौड़ में सबसे तेज दौड़ी रानी

Fri, 23 Oct 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rani was the fastest runner in the 50, 100 and 200 meter races.
रसूलाबाद। असालतगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन खेल में बालिका वर्ग की 50, 100 व 200 मीटर की दौड़ में सबसे तेज दौड़ लगाकर प्राथमिक स्कूल मक्का निवादा की रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पीटीआई संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग दौड़ में संविलियन स्कूल तिश्ती की आशिया दूसरे व संविलियन स्कूल ताजपुर की प्रांशी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्कूल बिल्हा की कंचन दूसरे व निगोहिया की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक स्कूल निगोहिया की दिव्यांशी द्वितीय, संविलियन स्कूल गोपालपुर तालुका की अंकिता को तीसरा स्थान मिला जबकि 400 मीटर की दौड़ में प्राथमिक स्कूल बिल्हा की कंचन पहले, कंपोजिट स्कूल गोपालपुर तालुका की अंकिता दूसरे व कंपोजिट स्कूल ताजपुर की सुनैना तीसरे की विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर की हुई दौड़ में परसौरा के हर्षित प्रथम, गोपालपुर कंपोजिट स्कूल के शिव शंकर द्वितीय व प्राथमिक स्कूल पुरन पुरवा के अभिनव तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल गोपालपुर तालुका के शिव शंकर पहले व ताजपुर के संजय दूसरे और नौहा-नौगांव के देवा तीसरे स्थान के विजेता रहे। 400 मीटर की होने वाली दौड़ में पुरन पुरवा के सागर प्रथम, गोपालपुर तालुका के शिव शंकर द्वितीय व नौहा-नौगांव के कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 600 मीटर की दौड़ में मकरंदपुर के सागर ने पहला, ताजपुर के गोपाल ने दूसरा व कुर्सी के शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुलदीप कुमार, नीरज नागेंद्र वर्मा, अख्तर हुसैन, सुरेश, सलिल और पुनीत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
लंबी कूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रसूलाबाद। ब्लॉक स्तरीय हुई खेल प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि लंबी कूद की प्राथमिक बालिका वर्ग में तिश्ती की रिया प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में बिल्हा की सुनैना ने बाजी मारी। वहीं, प्राथमिक बालक वर्ग में कुर्सी के रौनक पहले, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में कुर्सी के इरशाद ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा गोला फेंक में उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में निगोहिया की निधि व बालक वर्ग में ताजपुर के गोपाल प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय ताजपुर विजेता और प्राथमिक विद्यालय बिल्हा उपविजेता रहा। वहीं, बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय तिश्ती ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed