फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rangoli competition held on Deepotsav festival, winning team awarded

Kanpur News: दीपोत्सव पर्व पर हुई रंगोली प्रतियोगिता, विजेता टीम पुरस्कृत

Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rangoli competition held on Deepotsav festival, winning team awarded
झींझक। कस्बा स्थित राइजिंग सन एजूकेशन सेंटर में शनिवार को दीपोत्सव पर्व मनाया गया। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की अगल-अलग टीम ने तरह-तरह की रंगोली बनाई। विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक अनुज सेंगर ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा आठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक आकृति बनाकर उनमें सुंदर रंग भरे। बालिका वर्ग से दिव्या यादव, परी यादव, अनामिका सिंह, आस्था सिंह व अवनी की टीम को प्रथम स्थान मिला। जबकि बालक वर्ग से आयुष पाल, आयुष कुमार, बिकल यादव, आदर्श सिंह की टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, रामा इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को निदेशक आकाश गुप्ता ने पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक अनूप सक्सेना ने बताया कि कक्षा छह से सृष्टि, आर्यना, दिव्याना, प्रतिक्षा शुक्ला व श्रष्टि की टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि कक्षा पांच की गुंजन, राधा, प्रीती, श्रेया, दिव्या की टीम दूसरे स्थाम पर रही। यहां प्रबंधक आलोक गुप्ता ने छात्रों को दिवाली पर्व पर मिट्टी के दिये जलाने को जागरूक किया। अजय प्रताप सिंह, मोहम्मद फारुख, आयुष मिश्रा, आयुष, रक्षा मिश्रा, एकता बाथम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed