फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramsanehi was attacked after being upset with the breaking of his wife's hand and abuse.

Kanpur News: पत्नी का हाथ तोड़ने व गाली-गलौज से परेशान होकर किया था रामसनेही पर हमला

Thu, 08 Oct 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ramsanehi was attacked after being upset with the breaking of his wife's hand and abuse.
शिवली। थाना क्षेत्र के बलुआपुर जुरावरपुर में ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो बाल अपचारी सहित सभी छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पत्नी का हाथ तोड़ने व नशे में आए दिन गाली-गलौज करने की वजह से ई-रिक्शा चालक पर हमला करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को 12 सदस्यीय टीम ने भटुआमऊ क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर बलुआपुर जुरावरपुर निवासी रामस्वरूप, उसकी पत्नी राम कुमारी, प्रिया, रीना व दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर जुरावरपुर बलुआपुर मार्ग से हत्या में प्रयुक्त दो डंडे व दो लोहे के पाइप बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामसनेही आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करता था। गाली-गलौज का विरोध करने पर चार फरवरी को आरोपी रामसनेही ने रामकुमारी का हाथ तोड़ दिया था।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को भी रामसनेही ने शराब के नशे में गाली-गलौज की। इस पर उनलोगों ने रामसनेही पर हमला कर दिया था। बता दें कि बलुआपुर निवासी ई-रिक्शा चालक रामसनेही पर चार अक्तूबर की रात को हमला कर दिया था। पांच अक्तूबर की सुबह पांच बजे के करीब उसकी हैलट कानपुर नगर में मौत हो गई थी। वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक ई-रिक्शा चालक के गले में रस्सी बांधकर घसीटता दिख रहा था। जबकि चार लोग उसके ऊपर लाठियों व पाइप से हमला करते दिख रहे थे। मामले में ई-रिक्शा चालक की बहन रजनी ने छह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। गाली-गलौज को लेकर दोबारा विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है। जबकि दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed