फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramps will be built for climbing and descending around Jaribchowki crossing and Tatamill crossing

Kanpur News: जरीबचौकी चौराहा, टाटमिल चौराहे के आसपास चढ़ने, उतरने के लिए बनेंगे रैंप

Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ramps will be built for climbing and descending around Jaribchowki crossing and Tatamill crossing
कानपुर। गोल चौराहे से रामादेवी तक चार लेन की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने इसे एनएचएआई और एनएच पीडब्ल्यूडी को भेज दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। करीब आठ मीटर ऊंची एलिवेटेड रोड की अनुमानित निर्माण लागत 1100 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन




रामादेवी से गोल चौराहे तक लगभग 11 किलोमीटर लंबी जीटी रोड पर रोजाना घंटों जाम रहता है। इस मार्ग के बीच आने वाले टाटमिल चौराहा, झकरकटी बस अड्डे से लेकर पुलों के ऊपर और जरीब चौकी चौराहे पर सर्वाधिक जाम लगता है। इसी तरह रामादेवी से पीएसी मोड़, अफीमकोठी और अनवरगंज-मंधना रेलवे बंद होने पर इस रूट की क्रासिंग पर भी यातायात बाधित होता है। इसके मद्देनजर एचएचएआई के निर्देश पर एनएच पीडब्ल्यूडी ने एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना बनाई। पिछले साल हैदराबाद की सलाहकार कंपनी हेक्सा को इसकी डीपीआर बनाने का जिम्मा मिला था।
विज्ञापन




डीपीआर के मुताबिक रोड पर चढ़ने-उतरने के लिए रामादेवी, गोल चौराहा, जरीब चौकी चौराहा व टाटमिल चौराहा के आसपास रैंप बनाए जाएंगे। इस रोड को घंटाघर से जोड़ने के लिए हैरिसगंज पुल भी चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा एलिवेटेड रोड को रामादेवी चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ा जाएगा, ताकि घंटाघर या उसके आसपास स्थित थोक बाजारों, मोहल्लों से भी लोग चंद मिनट में अहिरवां एयरपोर्ट पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोल चौराहे तक बनने वाली एलिवेटेड रोड मेट्रो ट्रैक की तरह सिंगल पिलर पर बनेगी। पिलर मौजूदा जीटी रोड के डिवाइडरों पर बनेंगे। उपरिगामी सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होगी। दो-दो लेन के बीच डिवाइडर भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed