एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भर दिया है। कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। रामनाथ मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। उन्हें राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद एकदम से उनका गांव परौंख सुर्खियों में आ गया। रामनाथ के बचपन के दोस्त और रिश्तेदारों ने गुजरे जमाने के किस्सों को सुनाया तो सभी हैरान रह गए।
रामनाथ के बचपन के दोस्त ने बताया किन-किन अभावों से गुजर चुके हैं कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के दोस्त पेशे से किसान विजय पाल सिंह जिनकी उम्र इस समय करीब 71 साल है। उन्होंने रामनाथ के साथ बचपन में बिताये कुछ किस्से सुनाये। विजय पाल के मुताबिक वह कानपुर देहात के गांव परौंख में अपने परिवार के साथ रहते हैं। विजय अब अपने दोस्त से दिल्ली जाकर मिलने की इच्छा जता रहे हैं। कोविंद और विजय पाल का घर परौंख गांव में अगल-बगल ही है। कक्षा 1 से 5 तक दोनों साथ में पढ़े।
विजय ने रामनाथ के साथ बचपन में गुजारे दिनों के बारे में बताते- बताते फ्लैशबैक में खो गए। उन्होंने बताया कि पाठशाला में जाते समय हम लोग जमीन पर गिरे आम चुन कर खाया लिया करते थे। विजय के मुताबिक रामनाथ पढ़ाई में बहुत तेज थे और मैं बहुत कमजोर। मैने पांचवीं के बाद पढ़ाई छोड़कर खेती किसानी शुरू कर दी। उधर, रामनाथ कोविंद ने पांचवी के बाद घर से 6 किलोमीटर दूर खानपुर-प्रयागपुर गांव के एक स्कूल में एडमिशन ले लिया था। उस समय हमारे पास साइकिल नहीं थी स्कूल पैदल-पैदल ही जाया करते थे। जूनियर हाईस्कूल पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करने कोविंद कानपुर शहर चले गए।
कानपुर देहात का परौंख गांव जहां रामनाथ कोविंद का जन्म हुआ था और बचपन गुजरा था। ये गांव उत्तर भारत के किसी भी आम गांव जैसा ही है। मुख्य मार्ग से गाँव तक पहुँचने के लिए संकरी सड़क, कच्चे घरों के बीच कुछ पक्के मकान, पेड़ और चारों तरफ खेत हैं। परौंख गांव की आबादी आठ हजार के करीब है और सभी जाति के लोग रहते हैं। विजय पाल के मुताबिक दोस्त कोविंद के पिता घर में ही एक छोटी सी दुकान चलाते थे और दुकान ही उनकी आय का एकमात्र जरिया था। घर कच्चा हुआ करता था। जब कोविंद पांच साल के थे तब उनके घर में आग लग गयी और उसी हादसे में उनकी मां गुजर गईं।