{"_id":"643baaa095c4285c2d0a2e25","slug":"ramgopal-yadav-big-statement-on-atiq-murder-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रो. रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: अतीक अहमद की हत्या सुनियोजित, किसी न किसी बहाने से अन्य बेटे भी मारे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: अतीक अहमद की हत्या सुनियोजित, किसी न किसी बहाने से अन्य बेटे भी मारे जाएंगे
Sun, 16 Apr 2023 01:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:29 PM IST
सार
रामगोपाल यादव ने कहा कि पुलिस के हाथ में अतीक और उनके भाई अशरफ की हथकड़ी थी। यह सुनियोजित हत्या की गई है। जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फंसेंगे। आगे बोले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि- मिट्टी में मिला देंगे। इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में शनिवार रात हुई माफिया अतीक अहमद की हत्या पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अतीक की सुनियोजित हत्या हुई है। उनके बचे बेटे भी मारे जाएंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पुलिस के हाथ में अतीक और उनके भाई अशरफ की हथकड़ी थी। यह सुनियोजित हत्या की गई है।
जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फंसेंगे। आगे बोले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि- मिट्टी में मिला देंगे। इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है। रामगोपाल ने कहा कि जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है, ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोकतंत्र के खात्मे वाला रास्ता है। पहले राजशाही में ऐसा होता था। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक मारा गया। किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

बोले कि ऐसे लोग भी बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने बम फेंककर लोगों को मरवा दिया था। उनको कोई नहीं कहता है कि गैंगस्टर है। रामगोपाल ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों का कहना है कि अतीक के पांच बच्चे हैं। इसमें एक मार दिया गया है, जो शेष चार बचे लड़के हैं। उनको भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा। बोले कि चाहे देश बर्बाद हो जाए चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ की जान लेने वाला हमलावर सनी पिता की मृत्यु के बाद बना हिस्ट्रीसीटर, दर्ज हैं 13 आपराधिक मामले
यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ की जान लेने वाला हमलावर सनी पिता की मृत्यु के बाद बना हिस्ट्रीसीटर, दर्ज हैं 13 आपराधिक मामले