फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramesh awasthi organized holi milan in kanpur many leader came in program

कानपुरः रमेश अवस्थी के होली मिलन कार्यक्रम में नामचीन हस्तियों ने की शिरकत, सामाजिक एकता पर रहा जोर

Fri, 09 Apr 2021 09:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिधूना
संवाद न्यूज एजेंसी, बिधूना Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
ramesh awasthi organized holi milan in kanpur many leader came in program
होली मिलन समारोह में आए मेहमान - फोटो : amar ujala

उद्योग नगरी कानपुर में होली मिलन समारोह का दौर जारी है। इसी कड़ी में वृंदावन अपार्टमेंट स्वरूप नगर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित इस होली मिलन में शहर की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। होली से जुड़े हुए गीत संगीत के बीच कई संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। 

विज्ञापन


इस समारोह में प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने बतौर अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें द्वेष, ईर्ष्या और नफरत खत्म  करने का संदेश देता है। यह सिखाता है कि हम सबको एकता की इस सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने शहर कानपुर, प्रदेश और देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए भरसक प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन


बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्रा अंटू, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, महापौर प्रमिला पांडे, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधानपरिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक उपेंद्र पासवान, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी और पूर्व सांसद राजा राम पाल आदि ने विशेष रूप से शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed