फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rambhadracharya said Government should protect the Hindus of Bangladesh

रामभद्राचार्य बोले: बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करे सरकार, हालात पर जगदगुरु ने जताया दुख

Thu, 08 Aug 2024 05:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

बांग्लादेश के हालात पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दुख जताया। उन्होंने सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करने की अपील की।

विज्ञापन
Rambhadracharya said Government should protect the Hindus of Bangladesh
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर पद्य विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गहरा दुख जताया है। सरकार से अपील की कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के उपाय किए जाएं। इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन


जगदगुरु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता करनी चाहिए। अभी तक सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह संतोषजनक हैं। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद कुछ ताकतें हिंदुओं को नुकसान पहुंंचा रही हैं। सरकार से अपील की कि हिंदुओं की चिंता करें। आह्वान किया है कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए देश की सभी ताकतें एकजुट हों। जगद्गुरु ने कहा कि जो बांग्लादेश में घटित हुआ वह दुखद है। बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उससे वह बहुत दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed