फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rambhadracharya expressed grief over the death of the president of Akhil Bharatiya Akhara Parishad

जगद्गुरु समेत संत महंतों ने जताया शोक: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के निधन पर धर्मनगरी स्तब्ध

Mon, 20 Sep 2021 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Sep 2021 09:03 PM IST
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन की खबर मिली तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ऐसा हो गया।

विज्ञापन
Rambhadracharya expressed grief over the death of the president of Akhil Bharatiya Akhara Parishad
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर धर्मनगरी चित्रकूट के संत महंत शोकाकुल हो गए हैं। दो माह पूर्व ही वह धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन प्रवास कर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से लेकर कई साधुसंतों व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


सभी ने एक स्वर में कहा कि महंत नरेंद्र गिरी का चित्रकूट से बेहद नजदीकी संबंध रहा। मठ मंदिरों से लेकर संतों के किसी भी मामले में वह खुद चित्रकूट आते थे और निराकरण कराते थे। 
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही यह खबर मिली कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ऐसा हो गया। वह आपस में बेहद प्रेम व श्रद्धा रखते थे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बनने के बाद वह धर्मनगरी आकर सभी संतों से मिले थे। उनके स्वभाव में सबके लिए प्रेम भाव ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने कहा कि वह सब बेहद अचंभित हैं कि ऐसा असमय हो गया। उनका स्नेह याद आता है। जानकी महल के महंत सीताशरण दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत शिवरामदास, महंत दीनदयाल दास, अनूप दास खाकी अखाड़ा, रामजी दास संतोषी अखाड़ा, सत्यप्रकाश महराज निर्वाणी यज्ञवेदी अखाड़ा आदित्य नारायण दास महानिर्वाणी अखाड़ा ने भी गहरा शोक जताया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed