फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramadan 2023: Moon of Ramadan not sighted, first fast tomorrow

Ramadan 2023: रमजान का चांद नजर नहीं आया, पहला रोजा कल, तराबीह की नमाज आज से शुरू, जरूरतमंदों की मदद की अपील

Thu, 23 Mar 2023 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
Ramadan 2023: Moon of Ramadan not sighted, first fast tomorrow
रमजान 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
अरबी कलंडर के नवें महीने रमजान का चांद बुधवार को नजर नहीं आया। रमजान का पहला रोजा शुक्रवार को होगा और तरावीह की नमाज गुरुवार रात से शुरू हो जाएगी। शहर काजियों की अध्यक्षता वाली रुयत हिलाल कमेटियों ने अलग-अलग एलान जारी किया है। रमजान का चांद दिखने की कहीं से तस्दीक नहीं हो पाई है। इसके बाद रमजान की पहली तारीख शुक्रवार को होने का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अपील जारी की गई कि लोग रोजे और नमाज की पाबंदी करें। बुरी आदतो से बचें। जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्याजा सदका और खैरात दें। शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही, शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई समेत अन्य शहर काजियों की रुयत हिलाल कमेटियों ने बैठक के बाद फैसला लिया है। जमीअत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने लोगों से अपील की है कि लोग पूरे रोजे रखें, जकात, सदका जरूरतमंदों में वितरित करें। इसके साथ ही देश और समाज की तरक्की और अमन की परवरदिगार से दुआ करें।
विज्ञापन


आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने बताया कि तराबीह की नमाज गुरुवार से होगी। शहर की साढ़े तीन सौ से अधिक मस्जिदों में तराबीह की नमाज की तैयारी हो गई है। लोग रमजान का पाक महीना इबादत में गुजारें। अगर कोई मसला हो तो हेल्पलाइनों पर संपर्क कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला रोजा शुक्रवार
सहरी

सुन्नी-4:51 बजे
शिया-4:38 बजे

शिया युवा यूनिट ने हेल्प लाइन जारी की
आल इंडिया शिया युवा यूनिट और शिया युवा वेलफेयर सोसाइटी ने रमजान की हेल्प लाइन जारी कर दी है। महिलाओं के लिए अलग से एक व्हॉटस एप नंबर जारी किया गया है। महिला रोजेदार व्हॉट्स पर मैसेज करके अपने मसलों के संबंध में जानकारी ले सकती हैं। युवा यूनिट के चेयरमैन शहाब रिजवी और महासचिव नायाब आलम ने प्रशासन से बिजली, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

हेल्पलाइन
महिलाओं के लिए व्हॉट्स एप नंबर- 9335339093
मौलाना अलमदार हुसैन- 9307201229
मौलाना हामिद हुसैन- 8299057012
मौलाना अजहर अब्बास- 9335321962
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed