{"_id":"69c6f35b634f4805f009b264","slug":"rama-mishra-up-challenger-trophy-kicks-off-today-four-teams-to-face-off-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144230-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से शुरू होगी रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी, भिड़ेंगी चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से शुरू होगी रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी, भिड़ेंगी चार टीमें
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन 28 व 29 मार्च को टीएसएच ग्राउंड में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जेके मैक्स इलेवन, रिमझिम इलेवन, गोल्डी इलेवन और जैक्सन कमिंस इलेवन के बीच मुकाबले होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को मॉल रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम रोहतगी ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी टीमों का चयन इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर किया गया है। चयन प्रक्रिया पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा की देखरेख में पूरी की गई। चारों टीमों में कई अनुभवी और पूर्व रणजी खिलाड़ी शामिल हैं। पहला मैच जैक्सन कमिंस इलेवन और गोल्डी इलेवन के बीच होगा। संघ के सचिव गिरीश कपूर के अनुसार विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे।
जैक्सन कमिंस इलेवन के संजय सिंह ने बताया कि मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर उत्तर प्रदेश वेटरंस टीम का गठन होगा, जो नेपाल और अन्य राज्यों की टीमों से मुकाबले खेलेगी। वहीं, जेके समूह के प्रतिनिधि उत्तम केसरवानी ने बताया कि चयनित टीम को जेके मैक्स टाइटल स्पॉंसर करेगा। वार्ता में अनुराग कपूर, सुदीप गोयनका, जयेश अग्रवाल, विजय दीक्षित, विकास मिश्रा, गौरव मिश्रा, विवेक जॉन, अनिल राय, राजेश जायसवाल और तरुण कपूर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।