Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Mandir Vegetable seller made world clock, sent it to Ramlala Darbar

Ram Mandir: सब्जी बेंचने वाले ने बनाई 'वर्ल्ड क्लॉक', भेजी रामलला दरबार, एक साथ इतने देशों का बताएगी समय

Sun, 31 Dec 2023 06:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसवा (फतेहपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसवा (फतेहपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

सखियांव गांव में कक्षा 8 तक की पढ़ाई की। इसके बाद शहर आ गये। यह घड़ी बनाकर अनिल कुमार साहू ने 2018 में अपने नाम पेटेंट कराया।

विज्ञापन
Ram Mandir Vegetable seller made world clock, sent it to Ramlala Darbar
वर्ल्ड क्लॉक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ करने के जज्बे ने सब्जी का ठेला लगाने वाले विक्रेता ने विश्व घड़ी (वर्ल्ड क्लॉक) बनाकर आयोध्या भेजी है। बेहद कम पढ़े लिखे अनिल साहू ने आयोध्या में बन रहे राममंदिर में इस घड़ी को दान में दिया है। यह घड़ी एक साथ 09 देशों का समय बताती है।

विज्ञापन
Trending Videos

हसवा विकास खंड के सखियांव के मूल रुप से रहने वाली अनिल कुमार साहू लखनऊ में सब्जी का ठेला लगाकर जीवन गुजारते हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने के जज्बा था। उनके दिमाग में घड़ी बनाने का उपाय सूझा वह भी ऎसी जो क ई देशों का समय एक साथ बताये। सखियांव गांव में कक्षा 8 तक की पढ़ाई की। इसके बाद शहर आ गये। यह घड़ी बनाकर अनिल कुमार साहू ने 2018 में अपने नाम पेटेंट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोध्या में राम मंदिर में जाकर इन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपतराय को यह घड़ी भेंट की। यही नहीं एक घड़ी हनुमानगढी व एक आयोध्या स्टेशन अधीक्षक को दी। अनिल ने बताया कि इस घड़ी में एक साथ 9 देशों का समय बताती है। इसके बाद एक घड़ी बना रहें हैं जो विश्व के सभी देशों का समय एक साथ बतायेगी। इसमें विशेष चीज यह है कि घंटा और मिनट के लिए एक ही सुई है। सेकंड के लिए अन्य सुई है। इसकी ऊचाई 76 सेमी है। 

विज्ञापन

विश्व प्रेम का दिया संदेश
वर्ल्ड क्लाक में अनिल में वसुधैव कुटुंबकम लिखा है। उन्होंने बताया कि इससे विश्व प्रेम की भावना पैदा होती है। बताया कि उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने मिलकर उनको घड़ी भेंट करें। साथ ही इंटरनेशनल पेटेंट भारत सरकार कराये। इससे पूरे विश्व में भारत का नाम होगा। एक भारतीय का सर गौरव से ऊंचा उठेगा। देश के लिए इनका पेटेंट 2018 में हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed