{"_id":"6965596f6564b240d001b798","slug":"rakhi-mandi-smells-foul-buddha-bihari-water-is-frothy-kanpur-news-c-362-1-akb1003-139322-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राखी मंडी में बदबूदार, बुद्ध बिहार में आ रहा झाग वाला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राखी मंडी में बदबूदार, बुद्ध बिहार में आ रहा झाग वाला पानी
विज्ञापन
कानपुर। जूही राखी मंडी में कई माह से बदबूदार पानी आ रहा है। इलाके के लोग 200 मीटर दूर पीने का पानी लेकर आते हैं। वहीं, बुद्ध बिहार में नलों से झाग वाला काला पानी आ रहा है। दोनों इलाकों के करीब 10 हजार लोग दूषित पानी का दंश झेल रहे हैं।
जूही राखी मंडी में भूजल दूषित होने की वजह से जलकल की ओर से पानी की सप्लाई बस्तियों में की जा रही है। पिछले छह माह से बस्ती में बदबूदार और पीला पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबूदार पानी से बर्तन और कपड़े देते हैं। लंबे समय से इसका इस्तेमाल होने की वजह से लोगों को खुजली हो रही है। जबकि पीने का पानी बस्ती से 200 मीटर दूर शहीद पार्क से लोग पानी लेकर आ रहे हैं। आए दिन दूषित पानी से परेशान कई लोगों ने तो रुपये खर्च कर शहीद पार्क में लगे पंप से कनेक्शन ले लिया है। इसी तरह बुद्ध बिहार में भी झाग वाला काला पानी लाइनों से आ रहा है। इस वजह से लोग क्षेत्र में लगे सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप से पानी ले रहे हैं। अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्य ने बताया कि दूषित पानी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
कमजोर वर्ग होने की वजह से अधिकारी राखी मंडी आते नहीं है। इस वजह से आज तक क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दूषित पानी ही इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। -भगवानदीन
विज्ञापन
दूषित पानी के लगातार इस्तेमाल से हाथ में खुजली हो जाती है। बेटा पीने के लिए 200 मीटर दूर शहीद पार्क से शुद्ध पानी लेकर आता है। कभी-कभी तो कीड़े भी आ जाते हैं। -चंदाश्री
पानी बहुत गंदा आता है। कई बार तो सप्ताह भर तक पानी आता ही नहीं है। ऐसे में ठेलिया लेकर पानी के लिए दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। ऐसे में बहुत परेशानी होती है। -पप्पू
आए दिन दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस वजह से 10 हजार रुपये खर्च कर शहीद पार्क से घर तक पानी की लाइन बिछवा ली है। नगर निगम से कहा तो कर्मचारियों ने रुपये मांगे थे। -रंजू