{"_id":"6a8c7962b6688aa61f0ad92e","slug":"rakesh-gangwal-to-donate-another-300-crore-to-iit-funds-to-be-spent-on-facilities-and-research-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आईआईटी को और 300 करोड़ देंगे राकेश गंगवाल, सुविधाएं व शोध पर होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आईआईटी को और 300 करोड़ देंगे राकेश गंगवाल, सुविधाएं व शोध पर होंगे खर्च
Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
सार
पूर्व छात्र राकेश गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के लिए 300 करोड़ देंगे। पहले भी 100 करोड़ का दान दे चुके हैं।
विज्ञापन
राकेश गंगवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी कानपुर में बन रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में कई सुविधाओं को शुरू करने के लिए पूर्व छात्र व इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर राकेश गंगवाल 300 करोड़ की और आर्थिक मदद करेंगे। उन्होंने करीब चार साल पूर्व मेडिकल स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये का दान दिया था। इस सहयोग से स्कूल के इकोसिस्टम का विस्तार, बहुविषयक शोध, मेडटेक नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर परिसर में 500 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और 200 बेड का प्रस्तावित कैंसर केयर व रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है। राकेश गंगवाल के अलावा यदुपति सिंहानिया परिवार की ओर से 60 करोड़ की मदद की गई है। कई अन्य पूर्व छात्रों ने भी अस्पताल निर्माण में सहयोग किया है।
विज्ञापन
स्कूल का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, क्लिनिकल रिसर्च और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। यह डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को मिलकर भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान खोजने का अवसर भी प्रदान करेगा। निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि 2021 में मेडिकल स्कूल स्थापित करने का फैसला सभी के प्रयास से बेहतर होता जा रहा है। वर्ष 2022 में राकेश गंगवाल के 100 रुपये की आर्थिक मदद से इसकी शुरुआत हुई।
विज्ञापन
गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. अनिल के लालवानी को नियुक्त किया गया है। राकेश गंगवाल ने कहा कि अपने संस्थान के इस अभिनव कार्य का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। यह स्कूल उन्नत शैक्षणिक कार्यक्रमों, बहुविषयक शोध, भविष्य की चिकित्सा (फ्यूचरिस्टिक मेडिसिन) और मेडटेक नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।