फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raju Srivastava serious joke on Jitin Prasada

राजू श्रीवास्तव ने ली चुटकी: जितिन प्रसाद के भाजपा में आने पर बोले- ...बहुत काम करना पड़ता है

Thu, 10 Jun 2021 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jun 2021 02:34 PM IST
सार

राजू श्रीवास्तव ने एक वीडियो डाला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि भाजपा ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसमें आने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी में काम बहुत करना पड़ता है।

विज्ञापन
Raju Srivastava serious joke on Jitin Prasada
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने भी अपना एक वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया है कि भाजपा ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसमें आने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी में काम बहुत करना पड़ता है। इस काम में पार्टी के अंदर दरी, कुर्सी लगाना भी शामिल है। हास्य लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में आज कल वह घर में अपनी पत्नी के इशारों पर भी भाजपाई बने हुए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कोरोना काल में सिर्फ वही नहीं बल्कि कांग्रेस, बसपा, सपा व सभी राजनीतिक दलों के लोग घर में भाजपाई बने हुए हैं। सभी को बर्तन, झाड़ू, पोछा करना पड़ रहा है। अपने हास्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी भी आना चाहें तो उन्हें भाजपा में न शामिल किया जाए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में एक दो लोग तो रहने ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed