फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Shrivastava Love Story: शिखा से मिलने को खोजे नायाब तरीके, 12 साल तक प्यार में पागल रहे 'गजोधर भैय्या'

Wed, 21 Sep 2022 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Sep 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Raju Shrivastava Love Story, Comedian Raju Srivastav Died, Story of Shikha and Raju
राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी अदाओं और चुटकुलों से सबको लोटपोट कर देने वाले ‘गजोधर भैय्या’ यानी कॉमेडियन राजू को भला कौन भूला सकता है। राजू जितने अलबेले हैं, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली इनकी प्रेम कहानी है। राजू अपने दूर की रिश्तेदार शिखा के प्यार में पूरे 12 वर्षों तक पागल रहे। इन बारह सालों में राजू ने शिखा को पटाने के नायाब तरीके खोज निकाले।



राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है। कानपुर के बाबूपुरवा में रहने वाले रमेश चंद्र श्रीवास्तव (बलई काका) के घर राजू ने  25 दिसम्बर 1963 में जन्म लिया था। राजू कहते हैं कि 1981 में उनके बड़े भाई की शादी फतेहपुर में तय हुई थी। कानपुर से बरात लेकर गए। वहीं शिखा को पहली बार देखा और पहली ही नजर में  प्यार हो गया। सोचा अब इसी से ही शादी करूंगा। शिखा के बारे में छानबीन की तो पता चला ये भाभी के चाचा की बेटी हैं। 

Raju Shrivastava Love Story, Comedian Raju Srivastav Died, Story of Shikha and Raju
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शिखा के घर के बारे में पता किया, तो मालूम हुआ कि वह इटावा में रहती हैं। इनके भाइयों को किसी तरह पटाया।  फिर कोई न कोई बहाना लेकर इटावा जाने लगा, लेकिन कुछ बोलने की हिम्मत ही नहीं थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के लिए 1982 में मुंबई गया। तगड़ा स्ट्रगल किया जब कुछ कमाने खाने लायक बन गया, तो ये महसूस हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए।

Raju Shrivastava Love Story, Comedian Raju Srivastav Died, Story of Shikha and Raju
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में बताया कि शिखा से संपर्क साधने के लिए बीच-बीच में उनके घर चिट्ठी भेजता था, लेकिन सीधी- सीधी बात लिखने की हिम्मत ही नहीं पड़ रही थी। ये भी पता करता रहता था कि शिखा की शादी कहीं फिक्स तो नहीं हो गई। शिखा ने कभी खुलकर कोई जवाब नहीं दिया। फिर एक दिन अपने घरवालों के जरिए शिखा के घर रिश्ते की बात पहुंचाई। कुछ दिनों बाद शिखा के भाई मेरे मलाड मुंबई वाले घर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Shrivastava Love Story, Comedian Raju Srivastav Died, Story of Shikha and Raju
राजू श्रीवास्तव

शिखा हर रिश्ता मना कर रही थीं। कभी इन्हें लडका पसंद नहीं आता तो कभी उसकी नौकरी। घर वाले परेशान थे। इसी बात से अंदाजा हुआ कि शिखा भी मुझसे शादी करना चाहती हैं। शिखा के भाई ने मुंबई में मेरा घर देखा और उन्हें फिर तसल्ली हो गई थी कि लड़का उनकी बहन को खुश रखेगा। दोनों की शादी 17 मई 1993  को हुई थी। 

विज्ञापन
Raju Shrivastava Love Story, Comedian Raju Srivastav Died, Story of Shikha and Raju
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राजू और शिखा के दो बच्चे भी हैं। राजू श्रीवास्तव 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद पहचान मिली। उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा, (रीमेक) और आमदानी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके योगदान को कई मंचों और संस्थाओं के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed