{"_id":"5891eff94f1c1b0b13e81c7c","slug":"rajnath-singh-says-about-kanpur-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, कानपुर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर क्या बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, कानपुर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर क्या बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
कानपुर के जाजमऊ में निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट धराशायी हाेने से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। 70 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर खेद जताया है। राजनाथ ने अपने ट्विट के जरिये कहा कि कानपुर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर वह अपनी नजर रखे हुए हैं। एनडीआरएफ डीजी से भी उन्होंने बात की है।
जाजमऊ इलाके में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महताब अालम का निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट बुधवार काे धराशायी हाे गया। इस घटना में सात शव व अाठ घायलाें काे अभी तक बाहर निकाला जा चुका है। डीअाईजी राजेश माेदक ने अभी सात लाेगाें के माैत की पुष्टि की है। एनडीआरएफ का रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है, घायलों को एक-एक करके हैलट और कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बिल्डिंग के अंदर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के मजदूर अाैर उनका परिवार रहता था अाैर वहीं काम भी करता था। घटना के बाद माैके पर सेना अाैर पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए अंदर फंसे लाेगाें काे निकालना शुरू कर दिया है।