फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rajgir died after being crushed by vehicle on highway, crushed by two vehicles consecutively, Incident capture

Fatehpur: हाईवे में वाहन से कुचलकर राजगीर की मौत, लगातार दो वाहनों ने कुचला...घटना CCTV में कैद, जांच शुरू

Fri, 26 Apr 2024 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:54 PM IST
सार

Fatehpur News: थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया चालक वाहन लेकर दुर्घटना के बाद भाग गया है। जांच की जा रही है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में लगातार दो वाहन फिरोज को कुचलते निकलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Rajgir died after being crushed by vehicle on highway, crushed by two vehicles consecutively, Incident capture
मृतक फिरोज उर्फ मन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोड़ के पास हाईवे में शुक्रवार सुबह राजगीर की वाहन के कुचलने से मौत हो गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला है। पुलिस की सूचना पर परिजन थाने पहुंच गए हैं। पंचायतनामा भरकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के सरसौल गांव का स्वर्गीय शरीफ का पुत्र फिरोज उर्फ मन्ना (20) राजगीर था। थाने पहुंचे फिरोज के भाई वसीम, पप्पू, लाला ने बताया शाम को साथी की बाइक से शादी समारोह में शिरकत करने की बात कह कर घर से निकला था। हाजीपुर मोड कैसे पहुंच गया पता नहीं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय फिरोज पैदल जा रहा था। फिरोज अविवाहित है। मौत की खबर मिलने पर मां शकीला तथा बहन मुन्नी व सीना का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया चालक वाहन लेकर दुर्घटना के बाद भाग गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में लगातार दो वाहन फिरोज को कुचलते निकलते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की खोज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed