{"_id":"60d0ed258ebc3e6c826702f0","slug":"rain-water-will-increase-groundwater-level-akbarpur-news-knp635631553","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से भूजल स्तर बढ़ाएगा निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से भूजल स्तर बढ़ाएगा निकाय
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर निकाय प्रशासन दो सामुदायिक केंद्रों में करीब ढाई लाख की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएगा। बारिश होने पर छतों का पानी सीधे जमीन के अंदर जाएगा, इससे भूजल स्तर बढ़ेगा।
भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश हैं। अलबत्ता इस पर सही तरीके से अमल नहीं हो रहा है। भूजल के लगातार दोहन का असर गर्मी आने पर दिखता है। हैंडपंप पानी देना बंद कर देते हैं तो कुएं सूख जाते हैं। भूजल स्तर बना रहे इसके लिए अकबरपुर नगर पंचायत प्रशासन ने पहल की है।
कस्बे के शंकर दयाल नगर व कालीगंज में बने सामुदायिक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है। एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग करीब 1.25 लाख की लागत से बनेगा। इसमें बोरिंग कराकर फिल्टर आदि लगाया जाएगा। पाइप के सहारे बारिश का पानी सीधे भूजल में पहुंचेगा तो इससे जलस्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
यह काम 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि प्रस्ताव अनुमोदन के लिए डीएम को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।