{"_id":"61d732859d5dd8375957e462","slug":"rain-reduced-passengers-in-buses-kanpur-news-knp673945173","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से नहीं निकले लोग, डिपो में खड़ी दिखी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से नहीं निकले लोग, डिपो में खड़ी दिखी बसें
विज्ञापन
औरैया। सर्द मौसम में बारिश होने से गुरुवार को बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। इससे ज्यादातर बसें स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। जो बसें रवाना भी हुईं उनमें यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। बसों की खिड़कियां टूटी होने से पानी सीटों तक आ रहा था।
सामान्य दिनों में औरैया डिपो में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रहती थी। गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों की संख्या बहुत ही कम रही। इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा, झांसी, कन्नौज रूट की बसों के चालक और परिचालक घंटों बसों को इंतजार करते रहे। रोडवेज के कर्मियों ने बारिश और कोरोना के बढ़ते केसों के कारण यात्रियों की संख्या घटी है।
बसों की फिटनेस की खुली पोल
रोडवेज बसों की खिड़कियां टूटी होने से बौछार के साथ पानी बसों के अंदर जा रहा था। इससे कई यात्री भीग गए। कुछ बसों में छतों से भी पानी टपक रहा था। कुछ बसों के वाइपर और साइड मिरर न होने से चालकों को बारिश में दिक्कत हो रही थी।