फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rain in UP Wall collapsed Many places in Etawah many including four brothers and sisters died in accidents

यूपी में बारिश से तबाही: इटावा में पांच जगह दीवार गिरी, हादसों में 10 की मौत, कई घायल

Thu, 22 Sep 2022 04:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

यूपी के इटावा में बारिश ने कहर मचा रखा है। पांच जगह दीवार गिरने से हादसे हुए हैं। हादसों में 10 की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Rain in UP Wall collapsed Many places in Etawah many including four brothers and sisters died in accidents
बारिश की वजह से गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। इटावा जिले में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जनपद में पांच जगह दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश की वजह से हुए हादसों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है।

विज्ञापन


पहला हादसा सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में हुआ है। यहां कच्ची दीवार गिरने से टीनशेड के नीचे दादी के साथ सो रहे चार बच्चों की मौत हो गई। चारों सगे भाई-बहन सिंकू (10), अभि (8), सोनू (7), आरती (5) है। मृतक चारों बच्चे के माता पिता की मौत दो साल पहले हो गई थी, बच्चे अपनी दादी के साथ रह रहे थे। दूसरा हादसा थाना इकदिल के कृपालापुर गांव का है। यहां भी कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

विज्ञापन

महेवा में भी दीवार गिरने से एक की जान गई
तीसरा हादसा महेवा ब्लॉक इलाके की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा बंगलन में हुआ। यहां कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय जबर सिंह की मौत हो गई। दीवार गिरने से हुई मौतों पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने के भी दिए निर्देश हैं।

बारिश से कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर तीन की मौत
इटावा जिले में एक और मकान गिरने से मलबे के नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित किया। घायलों का उपचार जारी है। मरने वालों में आलिया (7), आरिफ (8) और सुहाना (13 महीने) शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed