{"_id":"6ade4f5899f015b3860a11c7","slug":"wouldnt-have-given-more-than-25-seats-to-congress-if-the-decision-was-in-my-hands-brijbhushan-etawah-news-c-216-1-etw1004-152045-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देता, अगर मेरे हाथ में होता फैसला : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देता, अगर मेरे हाथ में होता फैसला : बृजभूषण
Mon, 26 Oct 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
इटावा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का फैसला उनके हाथ में होता तो वह कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। वह रविवार को इटावा में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच की ओर से आयोजित दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे।
बृजभूषण शरण सिंह रविवार को अपने निजी हेलिकॉप्टर से इटावा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह कार्यक्रम स्थल पर गए। समारोह में उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की राजनीति, विपक्षी दलों के बीच संबंधों और विभिन्न नेताओं के बयानों पर अपनी राय रखी।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ओवैसी को बताया नेता, फारूक अब्दुल्ला पर साधा निशाना
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्हें नेता बताया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के प्रति उनके रुख पर निशाना साधा। बृजभूषण सिंह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान के प्रति प्रेम कभी-कभी सामने आ जाता है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। कहा कि पाकिस्तान में भारत से लड़ने की ताकत नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अखिलेश को आजम खान से पहले ही मिलना चाहिए था
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजम खान से मुलाकात करने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान से कुछ और पहले मिलना चाहिए था। उनकी इस टिप्पणी के साथ ही सपा के भीतर नेताओं के आपसी संबंधों और विपक्षी राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह रविवार को अपने निजी हेलिकॉप्टर से इटावा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह कार्यक्रम स्थल पर गए। समारोह में उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की राजनीति, विपक्षी दलों के बीच संबंधों और विभिन्न नेताओं के बयानों पर अपनी राय रखी।