{"_id":"6ade4fb23e838cc9390b1ca7","slug":"tanishka-and-vikas-won-the-chess-competition-etawah-news-c-216-1-etw1012-152075-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शतरंज में तनिष्का व विकास ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शतरंज में तनिष्का व विकास ने बाजी मारी
Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 43 ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
इटावा। एसएमजीआई में चल रहे स्पोर्ट्स वीक जेनेरो, 2026 में रविवार को शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज महिला वर्ग प्रतियोगिता में तनिष्का राठौर विजेता व जीएनएम की रुचि उपविजेता रहीं।
पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल बी फार्मा के ऋषभ गुप्ता व बीसीए के मो. आदिल के बीच खेला गया जिसमें आदिल ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में विकास यादव ने जीत हासिल की। फाइनल मैच जीएनएम के विकास यादव व बीसीए के मो. आदिल के बीच खेला गया जिसमें विकास यादव विजेता रहे।
कैरम महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल बी फार्मा तृतीय वर्ष की आकांक्षा व भूमि तथा बीएससी नर्सिंग की दीक्षा व सोनी के बीच खेला गया, जिसमें दीक्षा एवं सोनी ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल गौरी पाठक व अमृता सिंह तथा बी फार्मा तृतीय वर्ष की अंजली यादव व दिव्यांशी के बीच खेला गया, जिसमें गौरी एवं अमृता ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
फाइनल मैच में गौरी व अमृता की जोड़ी विजेता रही। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच अनमोल-प्रतीक व समर्थ-ऋषभ के बीच खेला गया, जिसमें अनमोल व प्रतीक विजेता रहे। सभी विजेताओं व उपविजेताओं को एसएमजीआई के अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव व निदेशक डॉ. उमा शंकर शर्मा ने ट्रॉफी प्रदान की।