फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain-hailstorm caused destruction in more than 41 villages, damage to crops from 50 to 70 percent

बारिश-ओलावृष्टि ने 41 से अधिक गांवों में मचाई तबाही, 50 से 70 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान

Sat, 05 Feb 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rain-hailstorm caused destruction in more than 41 villages, damage to crops from 50 to 70 percent
बारिश व ओलावृष्टि से सरवनखेड़ा में झड़ी लाही की फसल को दिखाता किसान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खेतों में लहलहा रही जिन फसलों को देखकर किसानों ने कई सपने बुन लिए थे, उन पर ओलों की मार पड़ गई। गुरुवार को राजपुर, सिकंदरा व सरवनखेड़ा क्षेत्र के 41 से अधिक गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

अब किसान सिर पर हाथ रखकर सरकार से राहत की आस लगाए बैठे हैं। किसानों के मुताबिक फसलों को 50 से 70 फीसदी तक नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की लहलहाती फसलों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन

सबसे अधिक मार राजपुर ब्लॉक के बीहड़ पट्टी व सरवनखेड़ा क्षेत्र के किसानों पर पड़ी है। यहां पक रही सरसों की फसल ओलावृष्टि से खेतों में गिर गई। अब धूप निकलने पर फलियों के सड़ने का खतरा है। इसी तरह चने की फसल भी खेत में पट पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मटर की फसल में फूल टूट गए। जिससे पैदावार प्रभावित होगी। इसी तरह ओले की मार से गेहूं, टमाटर, अरहर, लहसुन व आलू की फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भी 60 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई है।

सिकंदरा तहसीलदार लखन लाल राजपूत ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
ओलावृष्टि ने इन गांवों में मचाई तबाही
राजपुर व सिकंदरा क्षेत्र में बेहमई, डौडियापुर, बिजहरा, बकसौंधी, दमनपुर, भाल, गौरीरतन बांगर, खोजारामपुर, पिचौरा, अनवा, पैलावर, खासबरा, अमराहट, गोहानी, रमऊ, खलासपुर, गुबार, महदेवा, जैसलपुर, कमलपुर, रसूलपुर, दयानतपुर, डाढ़ापुर, कुचैता, जगईयापुर, सिमटामऊ, इंद्रपुरा, करीमनगर व सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में सैंथा, गंगागंज, मुक्तापुर, सरवनखेड़ा, गजनेर, जसवापुर, पियासी, गंगरौली, भिलसी, मनेथू, लोहारी, भैथाना व सेरूवा गांव में फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed