{"_id":"68c9d21d37af7e2b520eb6b9","slug":"railways-will-run-10-more-festival-special-trains-kanpur-news-c-362-1-ka11006-131391-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 10 और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 10 और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
विज्ञापन
कानपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे लगातार त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में अब दिल्ली, सूबेदारगंज, बरौनी जैसे रूटों के लिए 10 और ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन व गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। यात्री बुधवार से इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर- 02417 प्रयागराज से सप्ताह में दो दिन हर शुक्रवार व शनिवार को 20 सितंबर से 29 नवंबर तक और 02418 दिल्ली से प्रत्येक शनिवार व रविवार को 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 02275 सूबेदारगंज से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार चलेगी। इसकी रिवर्स 02276 दिल्ली से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। शाम चार बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर- 09041/09042 उधना-बलिया-उधना साप्ताहिक 09437/09438 गांधी धाम-सियालदह-गांधी ग्राम सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का संचालन भी किया गया है। यह सभी ट्रेनें गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी।
ट्रेन नंबर- 09061 बांद्रा टर्मिनल से 22 व 29 सितंबर और छह अक्टूबर को हर सोमवार चलेगी। इसकी रिवर्स 09062 बरौनी से 25 सितंबर, दो व नौ अक्तूबर को हर गुरुवार चलेगी।