Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railways starts festival special train, 10 pairs of trains will run from Bihar, South India, Gujarat, Maharashtra

रेलवे ने शुरु की त्योहार स्पेशल ट्रेन, बिहार, दक्षिण भारत, गुजरात, महाराष्ट्र की 10 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी

Tue, 20 Oct 2020 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Railways starts festival special train, 10 pairs of trains will run from Bihar, South India, Gujarat, Maharashtra
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
कानपुर सेंट्रल होकर रेलवे ने त्योहारों के पहले 10 जोड़ी अन्य स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई, राजस्थान, गुजरात से बिहार और गोरखपुर तक चलेंगी। बिहार चुनाव के पहले प्रवासी श्रमिक अपने मताधिकारा का प्रयोग कर सकें और दिवाली, छठ पूजा में शामलि हों, इस पर ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


1. बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (02521) 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को रात 10:50 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 1:17 बजे कानपुर सेंट्रल पर पांच मिनट रुकेगी। झांसी, चेन्नई सेंट्रल होकर केरल के एर्नाकुलम 24 अक्तूबर को दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02522) एर्नाकुलम से 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को सुबह सवा 10 बजे चलेगी। मंगलवार को सुबह 8:15 बजे आएगी और बरौनी रात 11:10 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (02581) मंडुआडीह से 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक रोज रात साढ़े 10 बजे छूटेगी। सुबह 4:10 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर सवा 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02582) 21 अक्तूबर से एक दिसंबर तक रोज दिल्ली से रात 10:35 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 4:35 बजे और मंडुआडीह सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। 

 
Trending Videos

Railways starts festival special train, 10 pairs of trains will run from Bihar, South India, Gujarat, Maharashtra
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
3. छपरा-मुंबई एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (05101) 20 अक्तूबर से 24 नवंबर तक छपरा से हर मंगलवार को रात सवा नौ बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 7:50 बजे कानपुर सेंट्रल और अगले दिन सुबह सवा छह बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05102) मुंबई से 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी। दूसरे दिन शाम 5:05 बजे कानपुर सेंट्रल और अगले दिन सुबह 4:40 बजे छपरा पहुंचेगी। 

4. गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (05029) गोरखपुर से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को शाम 5:25 बजे चलेगी। देर रात साढ़े 12 बजे कानपुर सेंट्रल और अगले दिन सुबह साढ़े तीन बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05030) पुणे से 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को सुबह सवा 11 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और रात आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

5. गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (05045) गोरखपुर से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4:45 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 3:35 बजे ओखा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05046) ओखा से 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को रात नौ बजे चलेगी। तीसरे दिन दोपहर 12 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 7:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

 

Railways starts festival special train, 10 pairs of trains will run from Bihar, South India, Gujarat, Maharashtra
स्पेशल ट्रेन - फोटो : social media
6. गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (02511) गोरखपुर से 23 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार को सुबह 6:35 बजे चलेगी। दोपहर 1:17 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 5:20 केरल के तिरुवनंतरपुरम सेंट्रल पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02512) तिरुवनंतपुर सेंट्रल से 27 अक्तूबर से दो दिसंबर तक हर मंगलवार और बुधवार को सुबह 6:05 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह सवा आठ बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3:20 गोरखपुर पहुंचेगी। 

7. लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (02539) 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक कर्नाटक के यशवंतपुर से हर बुधवार को सुबह 10:50 बजे चलेगी। शुक्रवार को सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (02540) लखनऊ से हर शुक्रवार को रात आठ बजे चलेगी और रविवार शाम 4:40 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। 
यह ट्रेनें भी बहाल

8. गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस बदले नंबर (02397/02398) से 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल से डेली चलेगी।

9. पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुविधा स्पेशल बदले नंबर (03259/03260) 21 अक्तूबर से एक दिसंबर तक सप्ताह में दो दिन पूर्व निर्धारित शेड्यूल से चलेगी।

10. राजेंद्र नगर-अजमेर जियारत एक्सप्रेस बदले नंबर (02395/02396) से 21 अक्तूबर से 26 नवंबर तक पूव निर्धारित शेड्यूल से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed