फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railways ministry judicial inquiry pukhrayan train accident

रेल हादसा: लापरवाही की जुड़ती कड़ियां न्यायिक जांच के आदेश को दे रही बुलावा

Thu, 24 Nov 2016 12:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
railways ministry judicial inquiry pukhrayan train accident
इंदौर-पटना एक्सप्रेस के बेपटरी हुए डिब्बे
पुखरायां स्टेशन के पास 20 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे के दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के संकेत रेल मंत्रालय ने दिए हैं। हादसे में लापरवाही की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त की जांच के अलावा रेल मंत्रालय दुर्घटना की न्यायिक जांच भी करा सकता है।
विज्ञापन

 
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने संसद में इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर घटना की वजह अभी तक उनको रेलवे के अफसरों से नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो रेलवे बोर्ड ने इस मामले में झांसी मंडल के अफसरों पर जो कार्रवाई की है, वह सिर्फ ट्रेलर है। अभी कई बड़े अफसरों पर गाज गिरना तय है। फोरेंसिक जांच कमेटी की छट टीमों में शामिल वैज्ञानिकों ने बुधवार को घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी है। इसमें चार टीमें फील्ड और दो टीमें लैब की हैं। हालांकि अभी रेलवे जांच की प्रारंभिक दिशा तय नहीं कर सका है।
विज्ञापन


कालका मेल हादसे की फाइल पर डाली नजर
फतेहपुर के मलवां रेलवे स्टेशन के पास 10 जुलाई 2011 को हुए कालका मेल हादसे की फाइल पर बुधवार को नजर डाली गई। इस घटना में 65 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त से जांच कराई गई थी। इसमें प्रथम दृष्टया ड्राइवर को दोषी माना गया था, लेकिन आज तक इस रिपोर्ट में क्या आया, कोई नहीं जानता है। पांच साल बीतने के बाद भी आज तक दोषियों के खिलाफ चार्जशीट नहीं दाखिल की गई है। अब पुखरायां में हुए हादसे के बाद उठे सवाल पर फिर से इस हादसे की फाइल पर नजर डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed