फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railways collects ₹1.34 crore from ticket checks in Kanpur; over 14,000 passengers caught

यूपी: टिकट जांच में कानपुर से रेलवे ने वसूले 1.34 करोड़, 14 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए

Tue, 06 Oct 2026 11:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Railways collects ₹1.34 crore from ticket checks in Kanpur; over 14,000 passengers caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज मंडल में सितंबर में चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में कानपुर में 14,191 मामलों में 1.34 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। वहीं पूरे मंडल में 69,640 यात्रियों पर कार्रवाई कर 6.35 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई। यह कार्रवाई बिना टिकट या अनियमित टिकट लेकर चलने वालों से की गई।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के नेतृत्व में एक से 30 सितंबर तक अभियान चलाया गया। कानपुर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा के 6,183 मामलों में 72.08 लाख रुपये, अनियमित यात्रा के 7,277 मामलों में 56.71 लाख रुपये, अनबुक्ड लगेज के तीन मामलों में 520 रुपये और धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 728 मामलों में 5.91 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में प्रयागराज स्टेशन पर सबसे अधिक 22,286 मामलों में 2.05 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज छिवकी में 7,789 मामलों से 72.90 लाख और टूंडला में 6,613 मामलों से 62.55 लाख रुपये की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed