फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway team arrives to remove illegal shanties in Sanjay Nagar Khalwa; people lie down in front of bulldozer

कानपुर: संजय नगर खलवा में अवैध जुग्गी झोपड़ियों को हटाने पहुंची रेलवे की टीम, बुलडोजर के आगे लेटे लोग...हंगामा

Thu, 01 Oct 2026 07:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 01 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

कैंट के संजय नगर खलवा में 40 साल से जुग्गी झोपड़ी बनाकर दस हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने एक माह की मोहलत दिलाई। 
 

विज्ञापन
Railway team arrives to remove illegal shanties in Sanjay Nagar Khalwa; people lie down in front of bulldozer
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट के संजयनगर खलवा में झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को रेलवे की टीम पांच बुलडोजर लेकर पहुंची। बस्ती में रहने वाले लोग बुलडोजर के आगे लेट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पाकर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर लोगों को एक माह की मोहलत दिलाई।
विज्ञापन




रेलवे लखनऊ फाटक के पास ट्रैक चौड़ीकरण का काम करने जा रहा है। यहां पर रेलवे किनारे करीब 40 साल से 10 हजार से अधिक लोग झुग्गी-झोपड़ी और टिन शेड बनाकर रह रहे हैं। रेलवे की टीम तीन बार नोटिस देकर बस्ती को खाली करने की चेतावनी दे चुकी है लेकिन बस्ती में रहने लोग खाली नहीं कर रहे हैं। एक माह पहले नोटिस की समयावधि बृहस्पतिवार को पूरी होने पर रेलवे की टीम पांच बुलडोजर लेकर बस्ती पहुंची। इस पर लोग बुलडोजर के आगे लेटकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

Railway team arrives to remove illegal shanties in Sanjay Nagar Khalwa; people lie down in front of bulldozer
खुले में रखा घर का सामान - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर एक माह का समय दिलाया। इस पर टीम लौट गई। बस्ती में रहने वाली मुस्कान, अलीशा, शोभा, प्रदीप, सोनू ने कहा कि 40 साल से यहां रह रहे हैं। हाउस, वाटर टैक्स नहीं आता है। लेकिन केस्को की ओर से आने वाले बिल को देते हैं।
विज्ञापन

Railway team arrives to remove illegal shanties in Sanjay Nagar Khalwa; people lie down in front of bulldozer
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एक महिला ने बताया कि रेलवे की जमीन की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। अभी एक माह पहले ही एक चौकी बर्तन करने वाली महिला ने 2.50 लाख रुपये में एक झुग्गी ली है। लोगों का कहना है कि नवंबर में दिवाली है। बस्ती हटाने पर करीब 10 हजार लोग सड़क पर आ जाएंगे।

रिक्शा चलाकर परिवार का और अपना गुजर-बसर करते हैं। लेकिन बुलडोजर की कार्रवाई से सड़क पर आ जाएंगे। - ओमकार नाथ
बच्चों की पढ़ाई में भी असर पड़ेगा। प्रशासन रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कर दे तब बुलडोजर की कार्रवाई करें। - मुस्कान
टेनरी में काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इतना पैसा नहीं कि अन्य जगह मकान लेकर बनवा सकें। - मदन
रिक्शा चलाते हैं। अक्सर नेता आश्वासन देकर चले जाते हैं। बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए कोई नहीं सोचता है।- जय प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed