फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway gift to passengers on Holi

होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, पटना, गया, अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 03 Mar 2020 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Railway gift to passengers on Holi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
होली पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे पटना, गया और अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेनें 7, 8 व 9 मार्च को चलेंगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


आनंद विहार-पटना होली विशेष एक्सप्रेस (04022/21)
ट्रेन नंबर 04022 आनंद विहार से 8 मार्च यानी शनिवार/रविवार की रात 12:10 बजे रवाना होकर सुबह 6:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज के रास्ते बक्सर, आरा होते हुए शाम को 5:45 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से रविवार की रात 7:45 बजे चलकर सोमवार की सुबह 6:55 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसके बाद दोपहर में 1:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 17 बोगी की इस ट्रेन में एसी टू टियर के 4, एसी थ्री टियर के 11 तथा एसएलआर के 2 कोच होंगे।
विज्ञापन

आनंद विहार-गया होली विशेष एक्सप्रेस (04044/43)
ट्रेन नंबर 04044 आनंद विहार से 9 मार्च यानी रविवार/सोमवार की रात 12:10 बजे चलकर सुबह 6:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज के रास्ते सासाराम, डेहरी ऑन सोन होते हुए रात को 8:20 बजे गया पहुंचेगी। यहां से सोमवार की रात 8:45 बजे रवाना होकर मंगलवार की सुबह 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। दोपहर 1:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 23 बोगी की इस ट्रेन में एसी टू टियर के एक, एसी थ्री टियर के दो, स्लीपर के 11, सामान्य श्रेणी के7 तथा एसएलआर के 2 कोच होंगे। 

अहमदाबाद-पटना विशेष एक्सप्रेस (09417/18)
ट्रेन नंबर 09417 अहमदाबाद से 7 मार्च यानी शनिवार की रात 7:55 बजे चलकर रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, टूंडला होते हुए रविवार की रात 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसके बाद प्रयागराज के रास्ते बक्सर, आरा होते हुए अगले दिन यानी सोमवार की सुबह 8:45 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से सोमवार की सुबह 11:45 बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल और इसके बाद मंगलवार की रात 10:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 22 बोगी की इस ट्रेन में एसी टू टियर के एक, एसी थ्री टियर के 4, सामान्य श्रेणी के 4, स्लीपर श्रेणी के 11 तथा एसएलआर के 2 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed