Etawah: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल, रेलवे कर्मचारी और अधिकारी रहे शामिल
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नार्थ सेंटल रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की। इसमें पुरानी गांरटीड पेंशन बहाल करने समेत कई मांगे सामने रखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी गांरटीड पेंशन बहाल किए जाने रेलों का निजीकरण एवं उत्पादन इकाईयों निगमीकरण बंद किए जाने जैसी कई अन्य मांगों को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की।
यूनियन के शाखा मंत्री दलेल सिंह ने बताया भूख हड़ताल में यूनियन के कार्यालय के बाहर सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बैठे रहे। भूख हड़ताल लोको व ट्रैफिक रनिंग कर्मचारियों के रनिंग भत्ते के 70 प्रतिशत भाग को आयकर मुक्त करने जैसी मांगे रखी गईं।
साथ ही, ट्रैक मेंटेनर कोटे के कर्मचारियों को अन्य विभागों में जाने के प्रतिशत को बढ़ाए जाने व आयु सीमा समाप्त किए जाने आदि मांगों को लेकर की गईं। वहीं, अन्य मांगों में सहायक लोको पायलटों को गार्ड की ड्यूटी पर न लगाए जाने, पोर्टर व प्वाइंटसमैन व शंटमैनों से आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी न लिए जाने आदि शामिल रहा।
साथ ही, वर्दी भत्ता, रात्रि ड्यूटी, ओवर टाइम, हार्ड व रिस्क एलाउंस समेत सभी भत्तों का भुगतान सुनिश्वित कराए जाना भी शामिल है। भूख हड़ताल में उपाध्यक्ष शशि प्रकाश मीना व प्रवींद्र बाबू, कोषाध्यक्ष पीएम मीना, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व शाखा मंत्री राम अवतार यादव समेत सभी सदस्य शामिल रहे।