Railway Elevated Track Project: अनवरगंज से मंधना रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, 30 अगस्त तक तैयार होगी डीपीआर
अनवरगंज-मंधना रेलवे स्टेशन के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने जा रहा है। इसके सर्वे का काम पूरा हो गया है और 30 अगस्त तक डीपीआर भी तैयार हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अनवरगंज से मंधना के बीच रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड करने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। एलिवेटेड ट्रैक को बनाने के लिए 30 अगस्त तक डीपीआर भी तैयार हो जाएगी और उसे रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
यह जानकारी गोरखपुर से आए रेलवे के अधिकारियों ने मंगलवार को डीएम विशाख जी के साथ हुई बैठक में दी। डीएम ऑफिस में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक का काम शुरू होने के तीन साल के अंदर शहर को 14 क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से पूरी तरह से निजात मिल जाएगा।
साथ ही इसके निर्माण के बाद वाहन प्रदूषण की समस्या से भी राहत मिलेगी। बता दें, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने दो महीने पहले रेलवे, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सांसदों की मौजूदगी में जीटी रोड पर सभी रेलवे क्रॉसिंग का दौरा किया था।
इसके बाद विभागों की तकनीकी कमेटियों ने भी सर्वे किया और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को बनाने का प्रस्ताव दिया। रिपोर्ट को मंडलायुक्त ने शासन को भेजा था जिसके बाद मुख्य सचिव दया शंकर मिश्रा ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
रावतपुर और कल्याणपुर में से एक स्टेशन को खत्म करने का मिला था सुझाव
कानपुर में अनवरगंज-मंधना रेलवे स्टेशन के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने पर कल्याणपुर स्टेशन का वजूद खत्म हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह रावतपुर स्टेशन का यात्री लोड अधिक होने के साथ-साथ उसका एक पूर्ण स्टेशन होना है, जबकि कल्याणपुर रोड साइड स्टेशन है।
रेलवे सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त सर्वे टीम ने इनमें से किसी एक स्टेशन को खत्म करने का सुझाव देते हुए इन दोनों स्टेशनों का बहुत करीब होना उचित नहीं माना था। इस लिहाज से भी कल्याणपुर स्टेशन के खत्म होने का संभावना ज्यादा है, क्योंकि मंधना स्टेशन से उसकी दूरी लगभग उतनी ही है, जितनी उसकी रावतपुर स्टेशन से है।