फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway crossing will end after construction of Jareeb Chowki bridge

Kanpur News: जरीब चौकी पुल बनने के बाद खत्म होगी रेलवे क्राॅसिंग

Sat, 30 Aug 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing will end after construction of Jareeb Chowki bridge
कानपुर। जरीब चौकी क्राॅसिंग पर पुल बनने के बाद रेलवे क्रॉसिंग खत्म हो जाएगी। इस आरओबी की डीपीआर मानकों, तकनीकी के आधार पर बनी है। यह जानकारी शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने दी। बताया गया कि इस पुल के निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में जरीब चौकी-घंटाघर रोड के व्यापारियों ने निर्माण के दौरान दिक्कतें न होने देने और पुल बनने के बाद भी रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन जारी रखने की मांग की थी ताकि व्यापार पर असर नहीं पड़े। हालांकि अफसरों के क्रॉसिंग खत्म होने की बात सुनने के बाद वे मायूस हो गए। अधिकारियों ने व्यापारियों की अन्य शंकाएं भी दूर कीं। जरीब चौकी-घंटाघर मार्ग के व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की कि निर्माण कार्य के दौरान उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रेलवे के मुख्य अभियंता (निर्माण) आरके सिंह ने स्पष्ट किया कि परियोजना की डीपीआर तैयार करते समय व्यापारियों की सभी संभावित समस्याओं को ध्यान में रखा गया है। निर्माण कार्य से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों के सुझाव पर मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों को फिर से स्थल निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार विचार करने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, कमिश्नर, उच्च स्तरीय समग्र विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) मानसी मित्तल, सेतु निगम मुख्य परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सेन, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed