{"_id":"590704384f1c1bcb3a442003","slug":"raid-on-petrol-pumps-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापों से हड़कंप, क्राइम ब्रांच ने चार जगहों पर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापों से हड़कंप, क्राइम ब्रांच ने चार जगहों पर डाला डेरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 02 May 2017 06:45 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर छापे, जांच करती क्राइम ब्रांच और बाट-माप विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिप से पेट्रोल और डीजल की चोरी करने के शक में कानपुर के चार पेट्रोल पंपों पर क्राइम ब्रांच और बाट-माप विभाग ने ताबड़तोड़ छापे मारे। इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस परमठ के पैरागॉन पेट्रोल पंप पर जैसे ही पुलिस और बाट-माप विभाग की टीमें पहुंचीं तो कर्मचारी काम छोड़ भागने लगे। मौके से सभी ग्राहकों को लौटा दिया गया है। एक-एक मशीन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार के मुताबिक शासन के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर छापे मारे जा रहे हैं। अभी तक दो पेट्रोल पंपों की जांच पूरी हुई है लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। शहर के अलावा हाईवे पर ग्रामीण इलाकों बने पेट्रोलपंपों की जांच भी की जा रही है। अगर चिप या रिमोट से चोरी पकड़ी गई तो लाइसेंस निरस्त होने के साथ-साथ दोषी पेट्रोलपंप संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन