फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raid on fireworks warehouse and crackers worth 12 crore sieged in unnao

आतिशबाजी गोदाम पर छापा, 12 करोड़ के पटाखे सीज, 10 दिन पहले भी हुई थी छापेमारी

Sat, 03 Nov 2018 09:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
raid on fireworks warehouse and crackers worth 12 crore sieged in unnao
पटाखा गोदाम को सीज कराती एसडीएम सदर व सीओ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के रायबरेली रोड पर एक गोदाम में मानक से अधिक पटाखों के भंडारण की जानकारी पर एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। जांच में गोदाम में करीब 12 करोड़ रुपये की आतिशबाजी का भंडार मिला। जिसके बाद इस गोदाम को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


बात दें कि दस दिन पहले जीएसटी (राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग) की 45 सदस्यीय टीम ने भी छापेमारी की थी। जिसमें कानपुर निवासी पटाखा कारोबारी मो. रेयाज खान 1.25 करोड़ रुपये के पक्के बिल नहीं दिखा पाए थे।
विज्ञापन


कानपुर मेस्टन रोड निवासी पटाखा कारोबारी मो. रेयाज खान का शहर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली रोड स्थित डीह गांव के मजरा जवाहरखेड़ा में लकी हाउस के नाम से पटाखा गोदाम है। गोदाम में करोड़ों रुपये के पटाखों का भंडारण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर शनिवार को एसडीएम सदर पूजा अग्निहोत्री, सीओ सिटी उमेशचंद्र त्यागी व शहर कोतवाल अरुण द्विवेदी टीम के साथ पहुंचे और गोदाम में जांच की। इस दौरान भंडारण गृह में 25 हजार गत्ते रखे मिले थे। एक गत्ते में 30 से 35 किलो आतिशबाजी का सामान रखा हुआ है।
 

करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का पटाखा

पुलिस के मुताबिक करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का पटाखा इस गोदाम में रखा हुआ है। जो कि मानक के विपरीत है। एसडीएम ने गोदाम को सील करा दिया है। बता दें कि 25 अक्तूबर को इसी गोदाम में जीएसटी की 45 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की थी। 48 घंटे चली जांच में गोदाम में पांच करोड़ से अधिक के पटाखों के स्टाक को चेक किया गया था। इसमें 1.25 करोड़ कीमत के पटाखों का कारोबारी कोई लेखाजोखा नहीं दिखा पाए थे।

जांच के दौरान कारोबारी ने पटाखे कहां से खरीदे। सप्लाई देने वाली कंपनी कौन है। स्टाक किया गया माल किसको बेचा जाना था। इसका कोई ब्योरा नहीं दे पाए थे। उस समय टीम ने गोदाम के एक हिस्से को सीज किया था। शनिवार को पूरा गोदाम सीज कर दिया गया है।

सीओ उमेशचंद्र त्यागी ने बताया कि एसडीएम को अधिक भंडारण की सूचना मिली थी। छापेमारी में मानक से अधिक पटाखे गोदाम में मिले। गोदाम मालिक इतने अधिक भंडारण के कागज भी नहीं दिखा पाए। इस पर उसे सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed