फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raid on 46 fertilizer shops, one's license suspended, 10 samples filled

खाद की 46 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित, 10 नमूने भरे

Thu, 09 Dec 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Raid on 46 fertilizer shops, one's license suspended, 10 samples filled
खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बुधवार को कृषि अधिकारियों की चार टीमों ने जिलेभर की 46 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 10 नमूने संकलित किए गए। खामियों पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए 12 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता व डीपीओ राकेश यादव ने बुधवार को पुखरायां स्थित पटेल ट्रेडिंग कंपनी से खाद के दो नमूने लिए। इसके बाद आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र से डीएपी का एक नमूना भरा। उर्वरक रिपोर्ट न मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। पीसीएफ मूसानगर केंद्र से डीएपी का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

जबकि खामियों पर आदर्श ट्रेडिंग कंपनी पुखरायां, पटेल ट्रेडर्स खाद भंडार पुखरायां, एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र सिखमापुर मोड़, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी पुखरायां, नसीम खाद भंडार मूसानगर, लतीफ बीज भंडार व सांई खाद भंडार मूसानगर, किसान एग्रो एजेंसी मूसानगर, बरकाती खाद भंडार मूसानगर व बालाजी खाद भंडार मूसानगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार की टीम ने डेरापुर व रसूलाबाद की दस खाद दुकानों का निरीक्षण कर दो जगह नमूना लिया। साथ ही दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव व सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मन ने अकबरपुर क्षेत्र की नौ दुकानों का निरीक्षण कर दो जगह से खाद का नमूना भरा।

खामी पर एक दुकानदार को नोटिस दिया गया। इसी प्रकार जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास सेठ की टीम ने मैथा की 12 दुकानों का निरीक्षण कर उर्वरक के दो नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को निर्धारित रेट पर ही खाद बिक्री के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed