फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raid on 32 shops of fertilizers, licenses of two suspended, notices to four shopkeepers on lapses

खाद की 32 दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित, खामियों पर चार दुकानदारों को नोटिस

Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raid on 32 shops of fertilizers, licenses of two suspended, notices to four shopkeepers on lapses
सिकंदरा स्थित खाद की दुकान में स्टॉक जांचते एसडीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अफसरों की सख्ती के बावजूद प्राइवेट दुकानदार खाद की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर बुधवार को तीन संयुक्त टीमों ने 32 जगहों पर ताबड़तोड़ छापा मारा।
विज्ञापन

सिकंदरा स्थित दुकान में जान-बूझकर खाद भरा ट्रक खाली न कराने पर थाने भेजा गया। खामियों पर दो खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए चार विक्रेताओं को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में डीएपी की किल्लत का मुख्य सचिव ने संज्ञान लेते हुए पिछले दिनों कार्रवाई के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए। बुधवार को डीएम जेपी सिंह ने प्रशासनिक व कृषि अधिकारियों की तीन संयुक्त टीमें बनाकर औचक छापामारी को भेजा। एसडीएम सिकंदरा व जिला कृषि अधिकारी की टीम ने सिकंदरा स्थित तिवारी खाद भंडार का निरीक्षण किया और नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर 102 बोरी डीएपी का किसानों में वितरण कराया गया। अभिलेख अधूरे मिलने पर दुकान का तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके बाद अधिकारी सुधीर खाद भंडार पहुंचे तो दुकान बंद मिली। मौके पर सौ बोरी डीएपी लदा ट्रक खड़ा था। जिसे जानबूझकर दुकान में खाली नहीं कराया जा रहा था।
एसडीएम ने खाद लदे ट्रक को थाने भेजा। साथ ही तत्काल प्रभाव से दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 32 जगहों पर छापा मारा गया है। खाद दुकानों से सात नमूने लेते हुए चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अधूरे अभिलेख पर दो दुकानें 21 दिन के लिए सीज
भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार की टीम ने बुधवार को सरवनखेड़ा क्षेत्र की मां भगवती खाद भंडार मोहाना व जनता बीज भंडार गजनेर का निरीक्षण किया। दोनों दुकानों के अभिलेख अधूरे पाए गए। साथ ही पीओएस मशीन में स्टाक भी प्रदर्शित नहीं हो रहा था। जिस पर दोनों दुकानों को 21 दिन के लिए सीज करते हुए नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed