फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raid conducted on information of ganja sale one arrested many escaped sale is being done openly in these areas

Fatehpur: गांजा बिक्री की सूचना पर छापामारी, एक को पकड़ा…कई भाग निकले, इन इलाकों में हो रही धड़ल्ले से बिक्री

Sat, 11 Jan 2025 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jan 2025 02:18 PM IST
सार

Fatehpur News: नीम टोला मोड़ पर भांग की दुकान के बगल में एक युवक खुलेआम गांजा की पुड़िया बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान एक युवक को मौके से गांजा बेचते पकड़ा। उसके पास से गांजा की कई पुड़िया निकली।

विज्ञापन
Raid conducted on information of ganja sale one arrested many escaped sale is being done openly in these areas
जेब से पकड़े गांजा की पुड़िया निकालता युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के नीम टोला मोड़ पर भांग की दुकान के बगल से गांजा बेचने की सूचना पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान गांजा खरीदने गए लोगों में भगदड़ मच गई। गांजा बेच रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई।

विज्ञापन

खागा कोतवाली के नीम टोला के अंदर कुछ जगहों पर खुलेआम गांजा की बिक्री होती है।  नीम टोला मोड़ पर भांग की दुकान के बगल में एक युवक खुलेआम गांजा की पुड़िया बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान एक युवक को मौके से गांजा बेचते पकड़ा। उसके पास से गांजा की कई पुड़िया निकली।

विज्ञापन

इन इलाकों में हो रही है धड़ल्ले से बिक्री
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार खागा कोतवाली के नौबस्ता बाईपास, नए बसअड्डे, रेलवे ओवरब्रिज, बुदवन में गांजा बेचा जा रहा है। इसके अलावा किशनपुर थाने के नरैनी, विजयीपुर में गांजा बेचा जा रहा हैं। शहर के नउवाबाग मोड़ और बिंदकी में भी गांजे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed