{"_id":"6812571a6d6676ebae0f4ca2","slug":"rahul-gandhi-reached-shubham-s-house-wife-said-terrorists-were-selectively-targeting-couples-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शुभम के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी बोली- आतंकी चुन-चुन कर जोड़ों को बना रहे थे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शुभम के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी बोली- आतंकी चुन-चुन कर जोड़ों को बना रहे थे निशाना
Wed, 30 Apr 2025 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:32 PM IST
सार
Kanpur News: राहुल गांधी आतंकी हमले में मारे गए हाथीपुर के शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। शुभम की पत्नी ने राहुल गांधी को घटना के दिन का हाल बताया।
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी की पत्नी से बातचीत करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आतंकी हमले में मारे गए हाथीपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पहलगाम में हुई घटना की पल-पल की जानकारी दी। बताया कि आतंकियों ने सबसे पहले उनके पति को गोली मारी। जिस समय उनके साथ यह घटना हुई, वहां पर करीब 300 से 400 लोग थे। आतंकवादी चुन-चुनकर सिर्फ युवा जोड़ों (कपल्स) को ही निशाना बना रहे थे।
बताया कि आतंकी पहले लोगों से कई सवाल करते, उसके बाद बड़ी निर्दयता से गोली मार देते थे। आतंकी जिस तरह से एक के बाद एक लोगों को मार रहे थे, ऐसा लगा कि वे सभी को मार देंगे। राहुल गांधी ने एक-एक करके सभी परिजनों की बातें सुनीं। यह सुनकर वह कई बार भावुक हुए। शुभम की पत्नी ऐशान्या जब बताते हुए रोने लगीं तो उन्हें ढाढ़स बधाया।
विज्ञापन
बताया कि आतंकी पहले लोगों से कई सवाल करते, उसके बाद बड़ी निर्दयता से गोली मार देते थे। आतंकी जिस तरह से एक के बाद एक लोगों को मार रहे थे, ऐसा लगा कि वे सभी को मार देंगे। राहुल गांधी ने एक-एक करके सभी परिजनों की बातें सुनीं। यह सुनकर वह कई बार भावुक हुए। शुभम की पत्नी ऐशान्या जब बताते हुए रोने लगीं तो उन्हें ढाढ़स बधाया।
विज्ञापन
Trending Videos
राहुल के हाथीपुर आगमन पर पार्टी की ओर से किसी भी तरह का स्वागत करने, नारेबाजी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के माध्यम से उन्होंने एक दिन पहले ही इस संबंध में कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी कर दिया था। ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने इसके लिए वीडियाे भी जारी किया था। वह चकेरी एयरपोर्ट से सीधे शुभम के घर पहुंचे और वहां से वापस एयरपोर्ट। फिर हवाई जहाज से दिल्ली चले गए।