फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rahul gandhi public meeting in hameerpur rath

साफ नहीं है मोदी की नीयतः राहुल गांधी

Sun, 19 Feb 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi public meeting in hameerpur rath
राहुल गांधी
हमीरपुर के राठ कस्बे में कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी चुनावी जनसभा में भाजपा पर करारा हमला बोला। राहुल ने कहा पीएम मोदी से पूछा कि क्या भाजपा सरकार में बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। युवाओं को केवल बातों से ठगने के काम भाजपा ने किया है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि किसान को विकास चाहिए जबकि मोदी की नीयत साफ नहीं है। वे यूपी को बदलने की बात कर रहे हैं। इससे पहले कहा था, मुझे प्रधानमंत्री बनाओ मैं वाराणसी को बदल दूंगा। अब कोई जाकर देखो, वाराणसी में उन्होंने क्या काम किया है?   
विज्ञापन


राहुल गांधी रविवार को कस्बे के स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कालेज के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी गयादीन अनुरागी की चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उपलब्धि गिनाई कि कांग्रेस ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। इसके बाद वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाना साधते हुए कहा कि मोदी ने बनारस के लोगों से कहा था कि बनारस को बदल देंगे, रिंग रोड बनेगा। बस उन्हें प्रधानमंत्री बना दें। गंगा और उसके घाटों को साफ कर देंगे। जाकर देखो, वाराणसी में मोदी ने क्या काम किया है?


इसके बाद स्वदेशी को बढ़ावा देने पर कहा कि उनकी सरकार बनने पर मोबाइल में मेड इन बुंदेलखंड, मेड इन यूपी और मेड इन इंडिया लिखकर आएगा। बुंदेलखंड में उद्योग लगाए जाएंगे। युवाओं को ढूंढ कर उनकी मदद करने की बात कह उन्हें गठबंधन को वोट देने के लिए मनाने की कोशिश भी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed