{"_id":"59134b5e4f1c1b2034850a2d","slug":"rahul-dravid-says-about-up-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में आने वाला समय यूपी काः राहुल द्रविड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में आने वाला समय यूपी काः राहुल द्रविड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविण और मंत्री चेतन चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के लैंडमार्क होटल में हुए सम्मान समारोह के दौरान मिस्टर कूल यानी राहुल द्रविड़ ने कहा कि यूपी का क्रिकेट काबिले तारीफ है। अंडर-14 से लेकर सीनियर वर्ग तक और महिला खिलाड़ियाें की भी लंबी फेहरिस्त है। आज इतने लोगों का सम्मान देखकर लग रहा कि आने वाला समय क्रिकेट में यूपी का होगा। इसके लिए राजीव शुक्ला का शुक्रिया अदा करता हूं जो यूपी के क्रिकेट को इतने आगे ले जा रहे हैं।
प्रदेश में प्रतिभाएं बहुत, तराशने की जरूरत: खेल मंत्री
होटल लैंडमार्क में खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों की ओर विशेष ध्यान दे रही है। सभी खेल एसोसिएशन को बुलाकर जल्द एक बैठक की जाएगी और पांच साल का खाका तैयार किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में यूपी के कम से कम पांच खिलाड़ी गोल्ड पदक जीतें। इस कड़ी में काम में शुरू हो गया है और खेल एसोसिएशन को जागरूक किया जा रहा है। खिलाड़ियों को कुशल कोच से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि 1965 में वह पहली बार यहां ट्रायल लेने आए थे। तब ही लग गया था कि इस राज्य में प्रतिभाएं हैं बस तराशने की आवश्यकता हैं। खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग और वातावरण देना सरकार का काम है। इसके बाद खिलाड़ी का काम शुरू होता है।