रहमत अली भूमाफिया घोषित: मोहसिनपुर में सरकारी जमीन पर कर रखा था कब्जा, एंटी भूमाफिया सेल की बैठक में लगी मुहर
डीएम की अध्यक्षता में हुई एंटी भूमाफिया सेल की बैठक में मोहसिनपुर में सरकारी जमीन कब्जाने वाले रहमत अली को भूमाफिया घोषित किया गया है। अब रहमत के खिलाफ भूमाफिया के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के मोहसिनपुर में अर्बन सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले रहमत अली को जिला प्रशासन ने भूमाफिया घोषित कर दिया। डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई एंटी भूमाफिया सेल की बैठक में सदर तहसील की ओर से रहमत अली के अलावा मकसूदाबाद और पिपौरी में सरकारी जमीन कब्जाने वाले वालों को भूमाफिया घोषित करने के प्रस्ताव पेश किए गए।
डीएम विशाख जी. ने बताया कि मकसूदाबाद और पिपौरी मामले पर कमेटी ने तहसील से तीन बिंदुओं पर और जानकारी मांगी है। अब इन दोनों प्रकरणों को दोबारा कमेटी की बैठक में पेश किया जाएगा। वहीं, मोहसिनपुर में जमीन कब्जाने के मामले में फंसे रहमत अली को भूमाफिया घोषित करने पर कमेटी ने सहमति दे दी। अब रहमत के खिलाफ भूमाफिया के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी।
बता दें रहमत अली पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये की बेशकीमती अर्बन सीलिंग की 5121.21 वर्ग मीटर जमीन को पीडब्ल्यूडी कोआपरेटिव सोसाइटी के नाम पर दर्ज करा लिया है। हालांकि एसडीएम कोर्ट में दाखिल वाद के निस्तारण के दौरान सोसाइटी के नाम गलत तरीके से चढ़ी जमीन के आदेश को निरस्त कर दिया गया। साथ ही तहसील स्तर से कोतवाली थाने में एक अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।