फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ragini Nayak said Rahul Gandhi will not back down if he has to go to jail in the National Herald case

UP: रागिनी नायक बोलीं- नेशनल हेराल्ड मामले में जेल जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे राहुल गांधी

Tue, 22 Apr 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Apr 2025 11:46 PM IST
सार

Kanpur News: राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कांग्रेस कार्यालय तिलक हॉल में नेशनल हेराल्ड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वार्ता की।

विज्ञापन
Ragini Nayak said Rahul Gandhi will not back down if he has to go to jail in the National Herald case
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में यदि जेल जाना पड़े तो भी राहुल गांधी पीछे नहीं हटेंगे, हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। ये बातें मंगलवार को शहर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने तिलक हॉल में प्रेस वार्ता कर कहीं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही राहुल गांधी ने उस जेल का वीडियो देखा था, जहां पं जवाहर लाल नेहरू रहे। उसे देख कर उन्होंने कहा कि मुझे भी जाना पड़ सकता है, लेकिन हम कानूनी सहारा लेंगे और जीतेंगे। रागिनी नेशनल हेराल्ड और मनी लॉन्डि्रंग जैसे मामलों पर कांग्रेस का पक्ष रखने आई थीं। उन्होंने कहा कि, हम दो तरीके से लड़ाई लड़ेंगे। पहला कानूनी सहारा लें रहे हैं और दूसरा अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए देशभर के 57 प्रमुख शहरों में जाकर प्रेस वार्ता कर लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इस मामले में हम सड़क, सदन, संसद और न्यायालय में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कहा कि अभिषेक मनु सिंधवी हमारी तरफ से लड़ेंगे।
विज्ञापन


 

Ragini Nayak said Rahul Gandhi will not back down if he has to go to jail in the National Herald case
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक - फोटो : अमर उजाला
बोलीं- कानून का गलत तरीके से प्रयोग हो रहा
ईडी का गठन कांग्रेस ने किया फिर ईडी पर सवाल क्यों इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईडी का गठन भ्रष्टाचार रोकने के लिए किया गया था, लेकिन यहां इस कानून का गलत तरीके से प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात और बिहार में मजबूत हो रही है और मोदी और शाह को डर सताने लगा है। इसलिए ये ईडी का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने 2002 से 2011 के बीच संस्था को बचाने के लिए बैंक चेक के माध्यम से छोटी-छोटी किस्तों में 90 करोड़ रुपये का भुगतान किया। खराब स्थिति की वजह से नेशनल हेराल्ड के कर्मियों को वेतन मिलने में देरी हुई। ऐसे में मनी लॉन्डि्रंग साबित कर पाना उनके लिए टेढ़ी खीर है। वे अपने विरोधी की छवि को धूमिल करने के लिए किसी भी हद तक जा रहे ।

रागिनी ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक 5,422 केस ईडी ने रजिस्टर किए, जिसमें 95 प्रतिशत विपक्षी नेताओं पर केस किए हैं। उसमें से जो पांच प्रतिशत जाकर भाजपा में मिल गए तो वे वहां पवित्र हो गए। मोदी सरकार ने ईडी को अपना इलेक्शन डिपार्टमेंट बना लिया है जो बार-बार प्रतिशोध के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है। हालांकि रजिस्टर मामलों में सिर्फ एक प्रतिशत को ही सजा मिली हैं।

सन 1937 में पुरुषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव, रफी अहमद किदवई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की मुख्य आवाज के रूप में नेशनल हेराल्ड की शुरुआत की, जिसके हिंदी और उर्दू संस्करण नवजीवन और कौमी आवाज शीर्षक से प्रकाशित हुए नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय धरोहर है। अंग्रेजों को इस अखबार से इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबंध लगा दिया और यह प्रतिबंध 1945 तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed