फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Radha and Sita idols stolen from Thakurdwara temple in Unnao, priest said  both idols were of Ashtadhatu

Unnao Theft: ठाकुरद्वारा मंदिर से राधा और सीता की मूर्तियां चोरी, पुजारी बोले- अष्टधातु की थीं दोनों मूर्तियां

Wed, 12 Jul 2023 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

Unnao Crime: घटना की जानकारी पर कोतवाल सुरेश सिंह डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। जांच की तो पता चला ठाकुरद्वारा के बगल में उमेश द्विवेदी का मकान बंद पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Radha and Sita idols stolen from Thakurdwara temple in Unnao, priest said  both idols were of Ashtadhatu
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के त्रिपुरारपुर गांव में बने ठाकुरद्वारा मंदिर से राधा और सीता की अष्टधातु की कीमती मूर्तियां मंगलवार रात चोरों ने पार कर दीं। बुधवार सुबह ठाकुरद्वारा के संरक्षक घर से बाहर निकले, तो मुख्य द्वार के अंदर बना गेट खुला देखा। इसके बाद घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

कोतवाल ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचकर जांच की है। खोजी कुत्ता मंदिर के आसपास में भटकता रहा, लेकिन कुछ खास पता नहीं लग सका है। कोतवाली क्षेत्र के गांव त्रिपुरारपुर निवासी संजय त्रिपाठी का घर के पास ही ठाकुरद्वारा बना हुआ है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता, कृष्ण और राधा की अष्टधातु की 15-15 किलो की मूर्तियां रखी हुई थीं। मंगलवार शाम करीब सात बजे आरती होने के बाद मूर्तियों के पास बने गेट को बंद किया गया। साथ ही, मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियों के पास लगा गेट खुला हुआ था
बुधवार सुबह करीब पांच बजे संजय त्रिपाठी के छोटे भाई भीमशंकर घर के बाहर निकले। मुख्य द्वार पर ताला पड़ा था, लेकिन मूर्तियों के पास लगा गेट खुला हुआ था। शक होने पर भाई को बताया। मुख्य गेट को खोलकर सभी अंदर गए, तो देखा सीता और राधा की मूर्ति चोरी हो गई थी।

मंदिर के बगल का मकान बंद पड़ा था
घटना की जानकारी पर कोतवाल सुरेश सिंह डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। जांच की तो पता चला ठाकुरद्वारा के बगल में उमेश द्विवेदी का मकान बंद पड़ा हुआ है। मंदिर के ऊपर छत से नीचे आने के लिए बने जीने में गेट भी नहीं लगा हुआ था।

चोर मूर्तियां चोरी कर भाग निकले
अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर बंद घर के पीछे की दीवार के रास्ते ठाकुरद्वारा की छत पर पहुंचे। इसके बाद जीने के रास्ते मंदिर के अंदर दाखिल हुए। फिर मूर्तियां चोरी कर भाग निकले। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। कोतवाल ने बताया कि राधा और सीता की मूर्तियां चोरी हुई है।

2004 में भी तीन मूर्तियां हुई थी चोरी तालाब से हुई थी बरामद
इसी ठाकुरद्वारा मंदिर से साल 2004 में राम, कृष्ण और राधा की मूर्तियां चोरी हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच की थी। मूर्तियां दो महीने बाद ठाकुरद्वारा से करीब एक किलोमीटर दूर बने तालाब से बरामद हुई थी। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। बाद में ठाकुरद्वारा संचालक ने वहां से रिलीज कराकर दोबारा स्थापित कराई थीं।

संवत 2016 का बना है ठाकुरद्वारा
ठाकुरद्वारा की देखरेख कर रहे संजय त्रिपाठी ने बताया कि इसकी स्थापना उनकी बहन तपेश्वरी और उनकी सास वैशाली संवत 2016 में कराई थी। उसी समय इसमें राम, लक्ष्मण, सीता के साथ राधा और कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां रखवाई गई थी। उसी समय की मूर्तियां हैं, जो चोरी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed