फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Empty vessels in the hands of the public, the performance

हाथों में लेकर खाली बर्तन, जनता ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 18 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Empty vessels in the hands of the public, the performance
बर्रा विश्वबैंक कालोनी में मटका लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बर्रा विश्वबैंक एच ब्लाक सेंटर पार्क के पास स्थित कालोनी में करीब एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। रविवार को महिला-पुरुषों ने एच ब्लाक चौराहे के पास हाथों में बर्तन-मटके लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

  सांई सेवा समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में लोगों ने बताया कि करीब 80 से 100 घरों की बीच एकमात्र हैंडपंप लगा है, उससे भी गंदा पानी निकलता है। सप्लाई के पानी का भरोसा नहीं रहता है, दिन में आया तो शाम को धोखा दे जाता है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समिति के नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों ने तीन दिन में स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अर्पणा, नीतू, गायत्री, सुभाष, पुनीत, सूरज, अंकित, शुभम, ज्ञानेंद्र, सुषमा, रजनी, मीना आदि मौजूद रहीं।  उधर, पनकी रतनपुर कालोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान महिलाओं का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रामलीला पार्क स्थित पानी की टंकी पर खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र की रीना तिवारी, सावित्री देवी, अनीता दुबे, राजकुमारी ने कहा कि पानी की लाइन जर्जर हो चुकी है। पीला-काला बदबूदार पानी इस्तेमाल करने लायक नहीं होता। कृष्णा राठौर (9), मयंक गुप्ता (4), आदित्य द्विवेदी (8) संक्रामक रोगों की गिरफ्त में हैं। राजेश पाल (7) एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बताया कि शताब्दी नगर पर डीप बोरिंग कराकर पानी का दोहन होने से जलस्तर नीचे चला गया है। इससे हैंडपंप जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

धरना दिया
कानपुर। पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने ब्रह्मनगर स्थित उजियारी देवी मंदिर पार्क पर धरना दिया। हैंडपंप लगवाने की भी मांग की गई। भाजपा नगर कार्यकारिणी के सदस्य बनारसी लाल मिश्रा के नेतृत्व में सुबह आठ बजे धरना दिया गया। लोगों ने कहा कि जल निगम की लापरवाही से शहर में हजारों हैंडपंप ठूंठ बने हैं। इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। इनके अलावा भी तमाम हैंडपंप मामूली खराबियों की वजह से ठप हैं। नलों से भी पानी आना कम होता जा रहा है। धरने में आनंद त्रिवेदी, अमरनाथ, महेश मिश्रा, संजय, अजय, रामकुमार सिंह आदि  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाला में आपूर्ति ठप, कुरसवां में गंदा पानी
कानपुर। शिवाला, गिलिश बाजार में तीन दिन से जलापूर्ति ठप है, जबकि कुरसवां, पटकापुर समेत 15 से ज्यादा मोहल्लों में नलों से गंदा पानी आ रहा है। हैंडपंप खराब होने की वजह से यहां के लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। शिवाला, गिलिश बाजार, मेस्टन रोड, चौक आदि मोहल्लों में जलापूर्ति शिवाला स्थित टंकी से होती है। शिवाला निवासी राजू, विमल आदि ने बताया कि एक हफ्ते तक नलों से काफी लो प्रेशर से पानी आ रहा था। इधर तीन दिन से वह भी बंद है। मोहल्ले में लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। जो सही हैं, उनमें भीड़ लगी रहती है। पानी की कमी से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उधर, कुरसवां और पटकापुर में फूलबाग पानी की टंकी से जलापूर्ति होती है। कुरसवां के नितिन, रोहित आदि ने बताया कि दो दिन से नलों से गंदा-बदबूदार पानी आ रहा है। पीने के लिए नानाराव पार्क में लगे आरओ प्लांट से 5 रुपये में 20 लीटर पानी खरीदकर ला रहे हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक जवाहर राम ने इसकी जानकारी से इनकार किया। कहा कि मोहल्ले में जेई को भेजकर जलापूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।

पेयजल संकट पर कमिश्नर की बैठक आज
कानपुर। शहर में पेयजल संकट के मद्देनजर कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने 18 अप्रैल को नगर निगम, जलकल विभाग, जल निगम आदि विभागों की बैठक बुलाई है। बैठक में शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में आड़े आ रही समस्याओं के निराकरण पर विचार-विमर्श होगा। बैराज की मुख्य पाइप लाइन को पानी की टंकियों से जोड़ने का खाका खींचा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed