{"_id":"6a6517518ce9a8d9460d53c0","slug":"pushcarts-and-shops-near-transformers-fear-of-accidents-kanpur-news-c-12-knp1074-1598527-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रांसफार्मरों के पास ठेलिया व दुकान, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रांसफार्मरों के पास ठेलिया व दुकान, हादसे का डर
Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में भीड़वाले स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मरों के आसपास कारोबारी गतिविधि से जान का जोखिम बना है। परी चौक के पास बने वेंडिंग जोन में रेहड़ी पटरी दुकानदार ठेलियां शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। बारिश में फाॅल्ट व ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग की आशंका रहती है। खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के लिए भी खतरा है। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में कई जगह ट्रांसफार्मरों के पास ही कारोबारी गतिविधियों का संचालन होते मिला।
....................
केस एक :
फोटो- 2 अकबरपुर में मेडिकल कॉलेज गेट पर उप निबंधक कार्यालय भवन के पास रखे ट्रांसफार्मर के नीचे ठेलिया लगाए रेहड़ी पटरी दुकानदार। संवाद
ट्रांसफार्मर के नीचे कारोबार माती मार्ग पर मेडिकल कॉलेज गेट भीड़भाड़ वाला स्थान है। इसके ठीक बगल में उप निबंधक कार्यालय भवन है। डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर के नीचे कई दुकानें लगती हैं। यहां तीमारदार भी रुकते हैं। बारिश में फॉल्ट से हादसे की आशंका है।
..................
केस दो :
फोटो-3 अकबरपुर में आघू मार्ग के पास डबल पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खुली दुकान। संवाद आघू मार्ग पर भी ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान
अकबरपुर में आघू मार्ग पर ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान संचालित है। यहां ग्राहक खरीदारी करने आते हैं। तार टूटकर गिरने या फिर स्पार्किंग का खतरा बना रहता है। जोखिम वाले स्थान पर कारोबारी गतिविधि से हादसे का खतरा है।
विज्ञापन
.................
केस तीन :
फोटो- 4 अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहा के किनारे रखे ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानें लगाए रेहड़ी पटरी दुकानदार। संवाद
ट्रांसफार्मर के पास लगतीं ठेलियां
अकबरपुर में माती ओवरब्रिज चौराहा के किनारे 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। आसपास ठेलिया दुकानें लगती हैं। यहां खरीदारी करने को ग्राहक रुकते हैं। बारिश में करंट का खतरा बना है। जानकर भी रेहड़ी पटरी दुकानदार लापरवाही कर रहे हैं। इससे हादसे का डर बना हुआ है।
......................
बयान....
परी चौक के पास रूरा मार्ग किनारे वेंडिंग जोन तय है। प्रयास के बाद भी रेहड़ी पटरी दुकानदार वहां दुकानें नहीं लगा रहे हैं। एसडीओ विद्युत अकबरपुर से समन्वयक बनाकर ट्रांसफार्मरों के आसपास ठेलिया लगाने वाले रेहड़ी पटरी दुकानदारों को जागरूक कर हटाया जाएगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर
.......................
ट्रांसफार्मरों के आसपास कारोबारी गतिविधि से करंट का खतरा रहता है। ईओ नगर निकाय से वार्ता कर ट्रांसफार्मर के आसपास या फिर नीचे दुकानें लगाने वालों को शिफ्ट कराया जाएगा। - रवीप्रताप सिंह, एसडीओ विद्युत अकबरपुर।