Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   push and shove between bjp and congrees leaders in DCDF election

"चुनाव बना जंग का मैदान", भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने, जमकर हुई धक्कामुक्की-फटे कपड़े

Sat, 04 Aug 2018 08:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Aug 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
push and shove between bjp and congrees leaders in DCDF election
धरने पर बैठीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन व अन्य कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में जिला सहकारी फेडरेशन संघ लिमिटेड (डीसीडीएफ) अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपाई व कांग्रेसी आमने-सामने आ गए। सदर व सफीपुर विधायक की मौजूदगी में भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। करीब दो घंटे तक जमकर बवाल और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष व उनके भाई के कपड़े फट गए।
विज्ञापन



डेलीगेट्स के नामांकन न कराए जाने का आरोप लगाकर पूर्व सांसद की अगुवाई में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। पूर्व सांसद ने भाजपा पर जबरन चुनाव जीतने का आरोप लगाकर जिला प्रशासन को सत्ता की कठपुतली करार दिया। उधर, भाजपा खेमे से उम्मीदवार पुत्तीलाल गौतम निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं अन्य सदस्य भी निर्विरोध नामित हुए। 
विज्ञापन



शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला सहकारी भवन में निवर्तमान डीसीडीएफ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वीर प्रताप सिंह पत्नी गोमती सिंह, भाई उदय प्रताप सिंह, सहयोगी रमा सिंह समेत आठ डेलीगेट्स सुबह करीब 8:30 बजे पहुंचे। इसके पहले भाजपा खेमे से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुत्तीलाल गौतम भाजपा समर्थित छह डेलीगेट्स के साथ पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

दोनों पक्षों के समर्थकों में गहमागहमी बढ़ गई

push and shove between bjp and congrees leaders in DCDF election
धरने पर बैठी पूर्व सांसद अन्नू टंडन व अन्य कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपाई इकट्ठा हो गए। भाजपाई व कांग्रेसी समर्थकों के जमावड़े से दोनों पक्षों के समर्थकों में गहमागहमी बढ़ गई। इस पर एएसपी, सीओ सिटी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वीर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपाईयों ने उनका रास्ता रोक दिया।


इसके अलावा जैसे-तैसे चुनाव कार्यालय पहुंची गोमती सिंह व रमा सिंह की आईडी कब्जे में लेकर रोक लिया गया। आरोप लगाया कि करीब तीन घंटे तक भाजपाईयों का चुनाव कार्यालय पर कब्जा रहा। जिससे उनके पक्ष के डेलीगेट्स नामांकन नहीं करा सके। कांग्रेसियों ने नामांकन न होने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेसी व भाजपा समर्थकों में तीखी झड़प हो गई। वहीं धक्कामुक्की में वीरप्रताप सिंह व उदय प्रताप सिंह के कपड़े फट गए। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भाजपा के इशारे पर अधिकारियों पर काम करने का आरोप लगाया।


वहीं अध्यक्ष पद के दावेदार वीर प्रताप सिंह ने परोक्ष रूप से विधायकों पर चुनाव हाईजैक करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एडीएम बीएन यादव पूर्व सांसद के गुस्से का शिकार बने। कांग्रेसियों ने चुनाव निरस्त करने की मांग की। करीब ढाई घंटे तक कांग्रेसी कलक्ट्रेट में डटे रहे। डीएम के न पहुंचने पर लौट गए। इस दौरान युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार, पूर्व प्रमुख कृष्णपाल, अशोक सिंह भी शामिल रहे। 
 

निर्विरोध अध्यक्ष बने पुत्तीलाल 

push and shove between bjp and congrees leaders in DCDF election
जिला सहकारी चुनाव कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

निर्विरोध अध्यक्ष बने पुत्तीलाल 
हंगामे व बवाल के बीच संपन्न हुए चुनाव में दूसरे पक्ष से एक भी नामांकन न होने पर भाजपा का परचम फहराया। इस दौरान चुनाव अधिकारी एसडीएम बांगरमऊ व अपर निबंधक ने पुत्तीलाल गौतम को निर्विरोध जिला सहकारी संघ अध्यक्ष व प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत घोषित किया। इसके अलावा अंकित मिश्रा, बालेंद्र प्रताप सिंह व प्रमोद कुमार को शीर्ष समितियों का निर्विरोध प्रतिनिधि घोषित किया गया।


पुत्तीलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र मदन, जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान, अनुराग अवस्थी, सहकारी संघ चुनाव प्रभारी विपिन मिश्रा, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, सुनील शुक्ला ने विजयी प्रतिनिधियों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कहा कि दूसरे दल के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था। जिस कारण वह प्रत्याशियों का नामांकन कराने में असफल रहे। कांग्रेसियों के आरोपों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed