फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purnachandra Vidyaniketan reached the final of basketball

Kanpur News: बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंचा पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन

Thu, 14 Aug 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Purnachandra Vidyaniketan reached the final of basketball
कानपुर। अंतर पब्लिक स्कूल आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। बालिका वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन और वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दोनों वर्गों के फाइनल मैच गुरुवार को सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में चल रही चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस बर्रा को 11-7 से मात दी। टीम की जीत में दिव्यांशी ने सात अंक अर्जित किए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल ने श्रीराम एजुकेशन सेंटर, पनकी को 20-4 के भारी अंतर से हराया। जीत में ध्रुवी ने आठ अंक किए। वहीं, बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की टीम ने सीएचएस को 40-21 से पराजित किया। जीत में शाश्वत ने 25 अंक किए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर ने जय नारायण स्कूल को 37-4 से बड़े अंतर से मात दी। जीत में ओजश ने 11 अंकों का योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed