फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purchase and sale of land can stop in six villages of Maitha, land will be acquired for Outer Ring Road

मैथा के छह गांवों में रुक सकता जमीनों का क्रय विक्रय, आउटर रिंग रोड के लिए होगा भूमि का अधिग्रहण

Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Purchase and sale of land can stop in six villages of Maitha, land will be acquired for Outer Ring Road
कानपुर देहात। आउटर रिंग रोड के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण में मैथा तहसील के छह गांवों की जमीनें आ रही हैं। एनएचएआई ने इन गांवों की जमीनों का क्रय विक्रय रोकने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

वहीं, अधिग्रहण प्रभावित गांवों की सभी जमीनों क्रय विक्रय रोकने पर प्रशासन सहमत नहीं है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एनएचएआई को पत्र लिखकर नियम आदि का ब्योरा मांगा है। एआईजी स्टांप को भी मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

मंधना के रामनगर के पास जीटी रोड से शुरू होकर सचेंडी के पास इटावा-कानपुर हाईवे पर यह आउटर रिंग रोड जुड़ेगा। मंधना से सचेंडी के बीच आउटर रिंग रोड में मैथा तहसील के बारा खेड़ा, अन्नै, निहूटा, बसौसी, बघवट और फत्तेपुर गांव की भूमि आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू अधिग्रहण प्रभावित गांवों में जमीनों के क्रय विक्रय को रोकने के लिए एनएचएआई प्रबंधक तकनीकी अजय सिंह ने छह मई को डीएम को पत्र भेजा है। इसमें रिंग रोड अधिग्रहण प्रभावित सभी छह गांवों में जमीनों का क्रय विक्रय रोकने की मांग की है।
इधर एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी सिंह ने बताया कि एआईजी स्टांप को पत्र भेजा गया है कि किस नियम से जमीनों का क्रय विक्रय रोक दिया जाए। वहीं, एनएचएआई से अधिग्रहण प्रभावित गांवों में आउटर रिंग रोड के दायरे वाली जमीनों के गाटा नंबरों का ब्योरा और क्रय विक्रय किस नियम से रोका जाए इसके बारे में जानकारी मांगी गई है।

उन्होंने कहा कि रिंग रोड अधिग्रहण प्रभावित सभी गांवों की संपूर्ण जमीनों का क्रय विक्रय रोकना उपयुक्त नहीं है। एआईजी स्टांप और एनएचएआई से प्राप्त ब्योरे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed